mp shivpuri 5 year old girl rape case 28 stitches and head slammed with wall klnow full details प्राइवेट पार्ट में 28 टांके, दीवार पर पटका सिर;MP में मासूम के साथ रूह कंपा देने वाली दरिंदगी, Madhya-pradesh Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp shivpuri 5 year old girl rape case 28 stitches and head slammed with wall klnow full details

प्राइवेट पार्ट में 28 टांके, दीवार पर पटका सिर;MP में मासूम के साथ रूह कंपा देने वाली दरिंदगी

  • मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 5 साल की बच्ची के साथ वहशियत की सारी हद पार कर देने वाले उस भेड़िए से लोग यही पूछ रहे होंगे। 5 साल की मासूम लड़की प्राइवेट पार्ट्स में 28 टांके हैं, उसका सिर दीवार पर पटका गया और इतने से भी मन नहीं भरा तो उस भक्षक ने उसे हर तरफ से काट लिया।

Utkarsh Gaharwar लाइव हिन्दुस्तान, शिवपुरीFri, 28 Feb 2025 11:13 AM
share Share
Follow Us on
प्राइवेट पार्ट में 28 टांके, दीवार पर पटका सिर;MP में मासूम के साथ रूह कंपा देने वाली दरिंदगी

वो कितना तड़पी होगी, कितना रोई होगी,उसने तुमसे रहम की भीख मांगी होगी पर शायद तुम्हारे अंदर एक दरिंदा सवार था जो बस उस मासूम को नोच डाल जाना चाहता था। मध्य प्रदेश के शिवपुरी में 5 साल की बच्ची के साथ वहशियत की सारी हद पार कर देने वाले उस भेड़िए से लोग यही पूछ रहे होंगे। 5 साल की मासूम लड़की के प्राइवेट पार्ट्स में 28 टांके हैं, उसका सिर दीवार पर पटका गया और इतने से भी मन नहीं भरा तो उस भक्षक ने उसे हर तरफ से काट लिया। शिवपुरी में खून से लथपथ हालत में मिली 5 साल की मासूम पीड़िता वर्तमान में ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल के गहन चिकित्सा इकाई (ICU) में जीवन के लिए संघर्ष कर रही है। कमला राजा अस्पताल के डॉक्टरों,जिन्होंने आपातकालीन सर्जरी की ने खुलासा किया कि बच्ची की हालत शुरू में गंभीर थी। जब उसे भर्ती कराया गया, तो डॉक्टर ये मान चुके थे कि लड़की नहीं बचेगी।

शिवपुरी में 5 साल की मासूम के साथ रेप जैसी जघन्य वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है। पुलिस ने पूरी घटना की जानकारी देते हुए बताया कि 22 फरवरी को हुई इस घटना में एक साढ़े 17 साल का लड़का शामिल था, जो कथित तौर पर शराब के नशे में था। पुलिस रिपोर्ट के अनुसार,आरोपी लड़की को उसके घर की छत से पास के एक सुनसान घर में ले गया। वहां उसने उसके साथ यौन उत्पीड़न किया,जिसके दौरान उसने बार-बार उसका सिर दीवार पर पटका। वह बेहोश पाई गई। जब उसे होश आया,तो उसने अपने माता-पिता को बताया कि वह उसे अपनी गोद में ले गया और इंसानियत को शर्मसार करने वाली हरकतें की। परिवार ने मांग की है कि आरोपी को या तो फांसी दी जाए या चौराहे पर गोली मार दी जाए। लड़की को उसके छोटे भाई और अन्य बच्चों ने भी देखा है। आरोपी ने लड़की के भाई और अन्य बच्चों को देख वहां से भाग गया था। उसके माता-पिता मासूम की दो घंटे से तलाश कर रहे थे। बाद में उन्हें अपनी बेटी खून से लथपथ हालत में मिली।

डॉक्टरों ने स्थानीय मीडिया को बताया कि उसके निजी अंग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए थे और कृत्रिम मलद्वार बनाना पड़ा।हालांकि, वे उसकी स्थिति को स्थिर करने में कामयाब रहे। अंदरूनी चोटों के कारण चिकित्सा टीम को उसके निजी अंगों पर 28 टांके लगाने पड़े और कोलोस्टोमी करनी पड़ी।आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है और उसके साथ किशोर अपराधी जैसा व्यवहार किया जा रहा है। सोमवार को भाजपा,कांग्रेस और स्थानीय निवासियों के सदस्य शिवपुरी कलेक्ट्रेट में जमा होने पर एक बड़ा विरोध प्रदर्शन हुआ। उन्होंने कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को एक ज्ञापन सौंपा,जिसमें अपराधी के लिए मौत की सजा की मांग की गई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।