devendra fadnavis says we all want removal of aurangzeb tomb औरंगजेब का मकबरा हम भी खत्म करना चाहते हैं, पर कांग्रेस के चलते मुश्किल हुआ: फडणवीस, Maharashtra Hindi News - Hindustan
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़devendra fadnavis says we all want removal of aurangzeb tomb

औरंगजेब का मकबरा हम भी खत्म करना चाहते हैं, पर कांग्रेस के चलते मुश्किल हुआ: फडणवीस

  • देवेंद्र फडणवीस का यह बयान अहम है क्योंकि राज्य में कई लोगों ने ऐसी मांग की है कि औरंगजेब के मकबरे को ही खत्म कर दिया जाए। मुगल शासक औरंगजेब की कब्र छत्रपति संभाजीनगर में स्थित है और इसे मकबरे का रूप दिया गया है। इस मकबरे का संरक्षण फिलहाल एएसआई के हाथों में है।

Surya Prakash लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईMon, 10 March 2025 12:07 PM
share Share
Follow Us on
औरंगजेब का मकबरा हम भी खत्म करना चाहते हैं, पर कांग्रेस के चलते मुश्किल हुआ: फडणवीस

महाराष्ट्र के सीएम देवेंद्र फडणवीस ने मुगल शासक औरंगजेब की कब्र को लेकर अहम टिप्पणी की है। उन्होंने कहा कि हम सभी लोग चाहते हैं कि औरंगजेब की कब्र और मकबरे को हटा दिया जाए, लेकिन इसमें एक कानूनी अड़चन है। वह यह कि कांग्रेस की सरकार ने औरंगजेब को मकबरे को पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग यानी ASI को सौंप दिया था। अब कानून के अनुसार ASI के संरक्षण वाले किसी स्थान को हटाने का फैसला हम नहीं ले सकते। देवेंद्र फडणवीस का यह बयान अहम है क्योंकि राज्य में कई लोगों ने ऐसी मांग की है कि औरंगजेब के मकबरे को ही खत्म कर दिया जाए। मुगल शासक औरंगजेब की कब्र छत्रपति संभाजीनगर में स्थित है और इसे मकबरे का रूप दिया गया है। इस मकबरे का संरक्षण फिलहाल एएसआई के हाथों में है।

सतारा लोकसभा सीट से भाजपा के सांसद उदयनराजे भोसने ने मांग की थी कि औरंगजेब की कब्र को ध्वस्त किया जाए। इस पर देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि हम भी भोसले जी की बात से सहमत हैं। उन्होंने कहा कि हम सभी चाहते हैं कि इस मकबरे को खत्म कर दिया जाए, लेकिन कांग्रेस की सरकार के फैसले से इसमें अड़चन आ रही है। उदयनराजे भोसले मराठा शासक छत्रपति शिवाजी के वंशज हैं। महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी भावनात्मक मुद्दा रहे हैं। अकसर उनके सम्मान को लेकर राजनीति छिड़ जाती है। फिलहाल यह बहस समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आजमी के एक बयान को लेकर छिड़ी है, जिसमें उन्होंने औरंगजेब की तारीफ की थी।

बयान पर घिरने के बाद सफाई भी चुके हैं अबू आजमी, क्या कहा था

अबू आजमी ने कहा था कि औरंगजेब के शासनकाल में भारत की जीडीपी दुनिया के 25 फीसदी के बराबर थी। उनका यह कहना था कि इस पर विवाद छिड़ गया। इसे औरंगजेब की तारीफ के तौर पर देखा गया और उन्हें विधानसभा से निलंबित भी कर दिया गया। अबू आजमी ने इस पर सफाई देते हुए कहा कि मैं महाराजा शिवाजी की बहुत इज्जत करता हूं। संभाजी महाराज की बहुत इज्जत करता हूं। मैंने उनको लेकर कोई बात नहीं कही और ना ही ऐसा सोच सकता हूं। आजमी ने कहा कि मैंने जो बात कही थी, वह कई इतिहासकारों के हवाले से कही थी। बता दें कि महाराष्ट्र में औरंगजेब की तारीफ करना एक संवेदनशील मसला है। इसका कारण है कि औरंगजेब ने ही संभाजी की क्रूर हत्या कराई थी। इसका अलावा छत्रपति शिवाजी को कैद कर लिया था।sury