beef eating and serving banned in assam CM Himanta Biswa Sarma announce असम में गोमांस खाना और परोसना बैन, होगा कड़ा ऐक्शन; CM हिमंत बिस्वा सरमा का आदेश, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia Newsbeef eating and serving banned in assam CM Himanta Biswa Sarma announce

असम में गोमांस खाना और परोसना बैन, होगा कड़ा ऐक्शन; CM हिमंत बिस्वा सरमा का आदेश

  • असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने ऐलान किया है कि राज्यभर में आज से न तो गोमांस खाया जाएगा और न ही परोसा जाएगा। सभी होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर यह बैन रहेगा। न मानने पर कड़ा ऐक्शन लिया जाएगा।

Gaurav Kala लाइव हिन्दुस्तानWed, 4 Dec 2024 09:07 PM
share Share
Follow Us on
असम में गोमांस खाना और परोसना बैन, होगा कड़ा ऐक्शन; CM हिमंत बिस्वा सरमा का आदेश

असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व सरमा ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि राज्यभर के होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक स्थानों पर गोमांस न तो खाया जाएगा और न ही परोसा जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा है कि ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त ऐक्शन लिया जाएगा। बिस्वा के आदेश पर असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने असम कांग्रेस को इस फैसले का स्वागत करने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि गोमांस मत खाओ या पाकिस्तान चले जाओ।

बुधवार को राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में गोमांस सेवन पर मौजूदा कानून में संशोधन कर नए प्रावधानों को शामिल करने का निर्णय लिया गया। सरमा ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘हमने रेस्तराओं, होटलों एवं सार्वजनिक स्थलों पर गोमांस परोसे जाने तथा खाने पर रोक लगाने का फैसला किया है।’’

सरमा ने आगे कहा कि हमारी सरकार ने तीन साल पहले गोहत्या पर प्रतिबंध लगाने के लिए कानून पास किया था। अब हमने पूरे राज्यभर में गोमांस खाने पर प्रतिबंध लागू कर दिया है। यह आदेश सभी होटल, रेस्टोरेंट और सार्वजनिक आयोजनों में लागू होगा।

उन्होंने कहा कि पहले हमने मंदिर के पांच किलोमीटर दूर तक गोमांस खाने या परोसने पर बैन लगाया था, लेकिन अब नए आदेश में हम इस आदेश को पूरे राज्य में जारी कर रहे हैं।

गोमांस मत खाओ या पाकिस्तान चले जाओ

हिमंत बिस्वा के आदेश पर असम के मंत्री पीयूष हजारिका ने ट्वीट किया है, उन्होंने असम कांग्रेस को गोमांस पर प्रतिबंध का स्वागत करने की सलाह दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, ''मैं असम कांग्रेस को चुनौती देता हूं कि वह गोमांस पर प्रतिबंध का स्वागत करें या पाकिस्तान में जाकर बस जाएं।''

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।