Tamil Nadu Thiruvannamalai man found eating non veg food in Annamalai temple creates tension तमिलनाडु के प्रसिद्ध मंदिर में मांस खाते पकड़ा गया शख्स, मचा हड़कंप; क्या दी दलील?, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsTamil Nadu Thiruvannamalai man found eating non veg food in Annamalai temple creates tension

तमिलनाडु के प्रसिद्ध मंदिर में मांस खाते पकड़ा गया शख्स, मचा हड़कंप; क्या दी दलील?

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में अन्नामलाई मंदिर परिसर में एक शख्स को मांसाहारी भोजन खाते हुए पकड़े जाने के बाद इलाके में तनाव फैल गया। पुलिस ने शख्स को हिरासत में ले लिया।

Jagriti Kumari लाइव हिन्दुस्तानTue, 10 June 2025 08:58 AM
share Share
Follow Us on
तमिलनाडु के प्रसिद्ध मंदिर में मांस खाते पकड़ा गया शख्स, मचा हड़कंप; क्या दी दलील?

तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में सोमवार को उस वक्त तनाव फैल गया जब यहां के एक मंदिर में एक शख्स को मांसाहारी भोजन करते हुए पकड़ा गया। शख्स प्रसिद्ध अन्नामलाई मंदिर परिसर में कथित तौर पर चिकन बिरयानी खा रहा था। मामला सामने आने के बाद मंदिर और आस पास के इलाके में तनाव फैल गया।

जानकारी के मुताबिक घटना मंदिर के बाहरी प्रांगण क्षेत्र में हुई। मंदिर में मौजूद कुछ लोगों ने शख्स को भोजन करते हुए देखा। इसके बाद लोगों ने मंदिर के अधिकारियों को इसकी सूचना दी।

इंडिया टुडे के मुताबिक शख्स से जब पूछताछ की गई तो उसने अजीबोगरीब दावा किया। उसने अधिकारियों को बताया कि उसने वेज बिरयानी का ऑर्डर दिया था, लेकिन गलती से उसके साथ चिकन का एक टुकड़ा पैक हो गया था।

ये भी पढ़ें:जहां बन रहा था मोमोज, वहां फ्रिज में मिला कुत्ते का कटा सिर; बर्तनों में मांस

हालांकि अधिकारियों ने उसकी दलील नहीं सुनी और इसकी सूचना जिला पुलिस को दी। पुलिस ने शख्स से पूछताछ के लिए उसे हिरासत में ले लिया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।