Vande Bharat Indian Railways Kashmir Train in 3 Hours Jammu to Srinagar Vande Bharat Express Details Vande Bharat: बस आ ही गई खुशखबरी, सिर्फ तीन घंटे में वंदे भारत से पहुंचें कश्मीर; जानें डिटेल्स, India News in Hindi - Hindustan
Hindi NewsIndia NewsVande Bharat Indian Railways Kashmir Train in 3 Hours Jammu to Srinagar Vande Bharat Express Details

Vande Bharat: बस आ ही गई खुशखबरी, सिर्फ तीन घंटे में वंदे भारत से पहुंचें कश्मीर; जानें डिटेल्स

  • Vande Bharat, Indian Railways: इस वंदे भारत के चलने से यात्री महज तीन घंटे में ही कश्मीर घाटी पहुंच जाएंगे, जबकि पहले यह समय सात से आठ घंटे तक लग जाता था। ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच से यह वंदे भारत ट्रेन गुजरेगी।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तानThu, 3 April 2025 05:32 PM
share Share
Follow Us on
Vande Bharat: बस आ ही गई खुशखबरी, सिर्फ तीन घंटे में वंदे भारत से पहुंचें कश्मीर; जानें डिटेल्स

Vande Bharat: देशभर में विभिन्न रूट्स पर वंदे भारत ट्रेनें चल रही हैं। अब सभी को जम्मू से कश्मीर तक चलने वाली वंदे भारत ट्रेन का इंतजार है, जोकि इसी महीने से चलने वाली है। पीएम मोदी 19 अप्रैल को जम्मू के कटरा से श्रीनगर के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन को हरी झंडी दिखाने जा रहे हैं।

इस वंदे भारत के चलने से यात्री महज तीन घंटे में ही कश्मीर घाटी पहुंच जाएंगे, जबकि पहले यह समय सात से आठ घंटे तक लग जाता था। ऊंची-ऊंची पहाड़ियों के बीच से यह वंदे भारत ट्रेन गुजरेगी। यह एक चेयर कार होने वाली है। यह कश्मीर तक हाल ही में तैयार हुए उधमपुर-श्रीनगर-बारामूला रेल लिंक प्रोजेक्ट पर दौड़ेगी। इसी प्रोजेक्ट पर रियासी सेक्टर में दुनिया का सबसे ऊंचा रेल ब्रिज भी चिनाब नदी पर बना है।

आठ कोच की इस वंदे भारत की शुरुआत 19 अप्रैल से होने जा रही है। यह श्री माता वैष्णो देवी कटरा से चलकर श्रीनगर पहुंचेगी। इसमें कई मॉडर्न फीचर्स दिए गए हैं। बेहद ही ठंडे तापमान से गुजरने की वजह से ट्रेन में पानी को भी गर्म रखने के फीचर रखे गए हैं, जिससे यात्रियों को कोई दिक्कत नहीं हो। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि अभी यह ट्रेन कटरा से श्रीनगर चलेगी, लेकिन बाद में इसे जम्मू से कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें:पटना एयरपोर्ट से छोटे विमानों की आवाजाही क्यों घटी, वंदे भारत एक्सप्रेस भी वजह
ये भी पढ़ें:ये है PAK की सबसे शानदार ट्रेन, वंदे भारत, राजधानी के मुकाबले कहां ठहरती है?

कश्मीर तक जाने वाली वंदे भारत से यात्रियों के तीन से चार घंटे तक बच जाएंगे। इससे कई इलाकों में भी भविष्य में विकास होने की संभावना है। यूएसबीआरएल प्रोजेक्ट की शुरुआत तीन दशक पहले हुई थी और अब यह बनकर पिछले महीने ही तैयार हुआ है। 119 किलोमीटर लंबे रेल मार्ग में कुल 38 सुरंगें रखी गई हैं, जिनके जरिए ट्रेनें गुजरकर कश्मीर पहुंचेंगी।

इंडिया न्यूज़ , विधानसभा चुनाव और आज का मौसम से जुड़ी ताजा खबरें हिंदी में | लेटेस्ट Hindi News, बॉलीवुड न्यूज , बिजनेस न्यूज , क्रिकेट न्यूज पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।