शांतिवार्ता के बीच रूसियों के खिलाफ UN दरबार क्यों पहुंच गए जेलेंस्की, शाम की टॉप 5
- शांतिवार्ता के बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की यूएन दरबार पहुंच गए हैं। उन्होंने रूसी अत्याचार को बर्दाश्त से बाहर बताया है। शाम की टॉप 5 खबरें।

होली पर मस्जिदों को तिरपाल से ढकने वाले बयान के बाद सपा विधायक अबू आजमी ने मुसलमानों और हिंदुओं को सलाह दी है। दूसरी तरफ यूक्रेन में शांतिवार्ता के बीच जेलेंस्की यूएन दरबार पहुंच गए हैं। उन्होंने रूसियों की कंप्लेन की है। शाम की टॉप 5 खबरें।
UN दरबार क्यों पहुंच गए जेलेंस्की
शांति वार्ता के बीच यूक्रेन सुलग रहा है। कीव ने गुरुवार को पुतिन की सेना पर गंभीर आरोप लगाया है कि उन्होंने हमारे सैनिकों को तड़पा-तड़पाकर मार डाला। यूक्रेन ने संयुक्त राष्ट्र से युद्धबंदियों की हत्या का मुद्दा उठाया है। पूरी खबर पढ़ें।
रंग में भंग न पड़ जाए- अबू आजमी
सपा विधायक अबू आजमी ने पिछले दिनों औरंगजेब की तारीफ की थी। अब उन्होंने होली से पहले हिंदुओं और मुसलमानों को सलाह दी है। उनका यह बयान होली पर मस्जिदें ढकने वाले बयान के बाद आया है। पूरी खबर पढ़ें।
सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को झटका
आम आदमी पार्टी के नेता मनीष सिसोदिया और सत्येंद्र जैन को जबरदस्त झटका लगा है। गृह मंत्रालय ने दोनों के खिलाफ भ्रष्टाचार मामले में मुकदमा चलाने की परमिशन दी है। पूरी खबर पढ़ें।
पाकिस्तान क्रिकेट की किरकरी
पाकिस्तान क्रिकेट के लिए मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब पाकिस्तानी क्रिकेटरों के लिए एक और बुरी खबर आई है। इंग्लैंड की मशहूर हंड्रेड लीग में किसी भी पाकिस्तानी क्रिकेटर को खरीदार नहीं मिले। पूरी खबर पढ़ें।
चीनियों की चहेती बनीं ट्रंप की सचिव
टैरिफ के हमलों के बाद अमेरिका और चीन में ट्रेड वॉर चल रहा है। व्यापारिक तनातनी के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट चीन में ऑनलाइन स्टार बन गई हैं। इसके पीछे की वजह कई वजहों में कुछ उनकी खूबसूरती और सुनहरे बाल भी हैं। उनके वाइट हाउस में पत्रकारों से बहस के वायरल वीडियो चीन में धूम मचा रहे हैं। खबर पढ़ें।