सिर्फ दिखावा और नौटंकी;यमुना नदी पर कौन सी रिपोर्ट दिखाकर AAP का फूटा गुस्सा
आम आदमी पार्टी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा कि यमुना का पानी अब तक के सबसे ज्यादा प्रदूषित स्तर पर पहुंच चुका है। DPCC की रिपोर्ट बताती है कि यमुना के जल में BOD का लेवल मानक से 42 गुना ज्यादा है।

साल के शुरुआत में हुए दिल्ली विधानसभा चुनाव में यमुना की सफाई का मुद्दा खूब उछला था। बीजेपी ने इसे आम आदमी पार्टी की नाकामियां गिनाकर भुनाने की कोशिश की और नतीजों में वह दिखा भी। यमुना रिवर फ्रंट,यमुना की तीव्र गति से सफाई का बेड़ा उठाकर रेखा सरकार ने बता दिया कि वह पिछली सरकारों से ज्यादा सीरियस हैं। अब इसी यमुना नदी का BOD लेवल दिखाकर आप ने दिल्ली सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सरकार के यमुना सफाई को लेकर किए जा रहे कामों को दिखावा और नौटंकी करार दिया है।
आम आदमी पार्टी ने एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए लिखा कि यमुना का पानी अब तक के सबसे ज्यादा प्रदूषित स्तर पर पहुंच चुका है। DPCC की रिपोर्ट बताती है कि यमुना के जल में BOD का लेवल मानक से 42 गुना ज्यादा है। दिल्ली और केंद्र की BJP सरकार यमुना की सफ़ाई के नाम पर सिर्फ़ दिखावा और नौटंकी कर रही है।
आम आदमी पार्टी ने जो रिपोर्ट अपने एक्स अकाउंट पर साझा कि है उसमें लिखा है कि यमुना के पानी की गुणवत्ता बहुत बुरी तरह से खराब हो गई है,जिसमें जैविक ऑक्सीजन की मांग (Biological Oxygen Demand) तय सीमा से 42 गुना ज्यादा हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि ऐसा नदी में पानी का बहाव कम होने और सीवेज ट्रीटमेंट (गंदे पानी के इलाज) की व्यवस्था में कोई बदलाव न होने के कारण हुआ है,जिससे पर्यावरण को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ गई हैं।