delhi govt focoused predominantly inhabited by residents sc st and obc रेखा सरकार SC, ST और OBC बहूल बस्तियों में करने जा रही ये काम; क्या है प्लान?, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi govt focoused predominantly inhabited by residents sc st and obc

रेखा सरकार SC, ST और OBC बहूल बस्तियों में करने जा रही ये काम; क्या है प्लान?

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार एससी, एसटी और ओबीसी निवासियों की मुख्य आबादी वाली बस्तियों के विकास पर फोकस करेगी।

Krishna Bihari Singh पीटीआई, नई दिल्लीWed, 23 April 2025 12:52 AM
share Share
Follow Us on
रेखा सरकार SC, ST और OBC बहूल बस्तियों में करने जा रही ये काम; क्या है प्लान?

दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार अनुसूचित जाति (एससी), अनुसूचित जनजाति (एसटी) और अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) निवासियों की मुख्य आबादी वाली बस्तियों के विकास पर फोकस करेगी। एक आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दिल्ली सरकार सार्वजनिक शौचालयों, कच्ची सड़कों की मरम्मत करेगी और बस्तियों को सीसीटीवी कैमरों से लैस करेगी। दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविंदर इंद्राज सिंह ने मंगलवार को एससी, एसटी, ओबीसी कल्याण विभागों के अधिकारियों के साथ इस मुद्दे पर बैठक की।

इस बैठक में इन बस्तियों में मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा की गई। इसमें खराब स्वच्छता, अपर्याप्त जल निकासी, क्षतिग्रस्त सड़कें और अपर्याप्त सार्वजनिक सुविधाएं जैसे मुद्दे शामिल रहे। इन समस्याओं के निराकरण के लिए विभाग ने एक व्यापक विकास की योजना प्रस्तावित की है। बैठक में सार्वजनिक शौचालयों, स्नानघरों की मरम्मत और निर्माण, कच्ची सड़कों को पक्का करने और मार्गों पर सीमेंट-कंक्रीट बिछाना शामिल है।

योजना में बैठने की जगह के साथ सार्वजनिक पार्क, युवाओं के लिए खेल के मैदान और सामुदायिक पुस्तकालय का निर्माण करना शामिल है। आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने SC, ST और OBC कल्याण विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर इन बस्तियों में मौजूदा चुनौतियों पर चर्चा की।

दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इंद्राज सिंह ने अधिकारियों को सभी कल्याणकारी योजनाओं को तेजी से लागू करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि विकास कार्यों का लाभ समुदाय के पात्र वर्गों तक पहुंचे। रविन्द्र इंद्राज सिंह ने कहा- मैंने हाशिए पर पड़े समूहों के सशक्तिकरण के प्रति दिल्ली सरकार की प्रतिबद्धता जताते हुए इस बात पर बल दिया है कि अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग की बस्तियों में विकास कार्य प्राथमिकता के आधार पर किए जाएंगे।