Delhi NCR Weather Update Duststorm Thunderstorm with Rain Lightning Warning 20 April IMD Yellow Alert दिल्ली में धूलभरी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी; IMD का ताजा अपडेट, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़Delhi NCR Weather Update Duststorm Thunderstorm with Rain Lightning Warning 20 April IMD Yellow Alert

दिल्ली में धूलभरी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी; IMD का ताजा अपडेट

  • Delhi-NCR Weather Update: दिल्ली में मौसम विभाग ने फिर एक बार फिर धूलभरी आंधी और बारिश की चेतावनी दी है। इसके लिए येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं आने वाले दिनो में मौसम का हाल भी बताया है।

Aditi Sharma लाइव हिन्दुस्तानSun, 20 April 2025 04:07 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में धूलभरी आंधी के साथ बारिश की चेतावनी, येलो अलर्ट जारी; IMD का ताजा अपडेट

Delhi Thunderstorm Rain ALERT: दिल्ली एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से मौसम का अजीब खेल देखने को मिल रहा है। दिन के समय जहां कड़ी धूप और चिलचिलाती गर्मी झेलनी पड़ रही है को वहीं शाम को तेज हवा और बारिश से मौसम सुहाना हो रहा है। आज के लिए भी मौसम विभाग ने आंधी तूफान और बारिश की चेतावनी दी हैष आईएमडी ने एक हफ्ते का पू्र्वानुमान जारी किया है जिसमें आज यानी रविवार को धूलभरी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी दी है। मौसम विभाग ने इसके लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है।

आइएमडी के मुताबिक शाम को आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। शाम और रात के समय बहुत हल्की बारिश, बूंदाबांदी के साथ गरज, बिजली, धूल भरी आंधी चल सकती है। वहीं हवा की गति 30 से 40 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। इसके अलावा दिल्ली में अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

इसके बाद 21 अप्रैल को भी आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। मौसम विभाग ने कहा है कि लगातार सतही हवाएं 35 किमी प्रति घंटे तक की गति से चलेंगी। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 39 से 41 डिग्री सेल्सियस और 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।

23 अप्रैल से हीटवेव का येलो अलर्ट

मौसम विभाग की मानें तो 23 अप्रैल से एक बार फिर गर्मी बढ़ेगी। दिन के समय तेज सतही हवाएं चलेंगी और तापमान भी 40 डिग्री के पार पहुंच सकता है। मौसम विभाग ने 23-24 अप्रैल को गौतम बुद्धनगर, गुरुग्राम और फरीदाबाद के लिए हीटवेव का येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान अधिकतम तापमान 41 डिग्री और न्यूनतम 50 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 24 अप्रैल को दिल्ली में मौसम साफ रह सकता है।

25 और 26 को भी कोई बदलाव नहीं

मौसम विभाग के मुताबिक 25 और 26 अप्रैल को भी मौसम में कोई बदलाव नहीं होगा। तापमान भी लगभग पिछले दिनों की तरह ही रह सकता है। हालांकि 26 अप्रैल को दिल्ली में बादल छाए रह सकते हैं।