मुख्यमंत्री की रैली को लेकर मंडी में चला स्वच्छता अभियान
फरीदाबाद में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की जन आभार रैली के लिए नगर निगम ने डबुआ मंडी और आस-पास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। बारिश के कारण गंदगी बढ़ गई थी, लेकिन निगम के कर्मचारियों ने नालों की...

फरीदाबाद। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की रविवार को जन आभार रैली होगी। इसको लेकर फरीदाबाद नगर निगम ने शनिवार को डबुआ मंडी और आसपास के क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया। निगम कमिश्नर ए. मोना श्रीनिवास के मुताबिक सफाई अभियान दो दिन पहले शुरू कर दिया गया था।बारिश के कारण गंदगी बढ़ गई थी, लेकिन कर्मचारियों ने लगातार मेहनत कर नालों की सफाई, कचरे को हटाना और अतिक्रमण को साफ करने का काम किया। एडिशनल कमिश्नर गौरव अंतिल की निगरानी में कार्यकारी अभियंता पदम भूषण, एसडीओ सुरेंद्र हुड्डा, अमित चौधरी, खेमचंद और सफाई निरीक्षक बिशन तेवतिया ने अभियान को अंजाम दिया। रैली स्थल के साथ-साथ हैलीपैड और उसके आसपास के क्षेत्र की भी सफाई की गई है।
एनआईटी विधायक सतीश फागना और नगर निगम अधिकारियों ने पहले ही मंडी का दौरा कर सफाई के निर्देश दिए थे। अब मंडी और आसपास का इलाका पूरी तरह से तैयार है मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।