Mother of Two Commits Suicide Five Accused of Abetment in Ballabgarh दो बच्चों की मां को आत्महत्या करने के लिए किया मजबूर, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsMother of Two Commits Suicide Five Accused of Abetment in Ballabgarh

दो बच्चों की मां को आत्महत्या करने के लिए किया मजबूर

बल्लभगढ़ में दो बच्चों की मां अंजलि ने अपने ससुराल में आत्महत्या कर ली। उसके भाई प्रिंस कुमार ने आरोप लगाया कि ससुराल वालों ने उसे आत्महत्या के लिए मजबूर किया। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादSat, 26 April 2025 10:24 PM
share Share
Follow Us on
दो बच्चों की मां को आत्महत्या करने के लिए किया मजबूर

बल्लभगढ़, संवाददाता। सदर थाना पुलिस ने दो बच्चों की मां को फंदा लगा आत्महत्या करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। सोनीपत निवासी सुदेश कुमार के बेटे प्रिंस कुमार ने बताया कि उसकी बड़ी बहन अंजलि की शादी 14 नवम्बर 2014 को गांव फतेहपुरबिल्लौच निवासी जयप्रकाश के पुत्र कुलदीप के साथ हुई थी। उसकी बहन के दो बच्चे सीया व भावित है। शुक्रवार को उसके पिता का उसके पास फोन आया कि अंजलि ने अपनी ससुराल में फंदा लगा आत्महत्या कर ली है। जिसे सर्वोदय अस्पताल में लाया गया है। उस समय वह दिल्ली रेलवे स्टेशन पर था। सूचना के बाद वह भी फरीदाबाद पहुंच गया। आरोप है कि उसकी बहन अंजलि ने अपने पति कुलदीप जेठ अशवन्नि, नन्द किरण व सास कुसुम और उसका जीजा कुलदीप अपने सहायक कमल दलाल की बात मानता था। आरोप है कि इन सभी ने मिलकर उसकी बहन को आत्महत्या करने के लिए मजबूर कर दिया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।