बाइक की टक्कर से महिला की मौत, चार घायल
पलवल में शुक्रवार शाम उटावड़ मोड़ पर तेज रफ्तार बाइक ने पांच लोगों को टक्कर मारी, जिसमें एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।...

पलवल। उटावड़ मोड़ पर शुक्रवार शाम तेज रफ्तार बाइक ने एक महिला समेत पांच लोगों को टक्कर मार दी। इसमें महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि घायलों को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उटावड़ थाना की पुलिस जांच में जुटी है। उटावड़ थाना प्रभारी दिनेश कुमार के अनुसार जिला नूंह के फरदडी गांव निवासी अरमान ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह और गांव के ही रिजवान व वहीद की पत्नी मरयम के साथ बाइक पर सवार होकर केराका से अपने अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान उटावड़ चौक पड़ उनकी बाइक खराब हो गई।
उसे वह एक बाइक मैकेनिक के पास ले गए और ठीक कराने लगे। सभी बाइक मैकेनिक की दुकान के पास बाहर खड़े हो गए। इस दौरार एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। इसमें मरियम समेत पांच व्यक्ति घायल हो गए। मरियम को गंभीर हालत में रोहतक मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस मामला मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।