Temperature Rises in Faridabad After Rain Humidity Causes Health Concerns स्मार्ट सिटी उमसभरी गर्मी से लोग बहाल, Faridabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsFaridabad NewsTemperature Rises in Faridabad After Rain Humidity Causes Health Concerns

स्मार्ट सिटी उमसभरी गर्मी से लोग बहाल

फरीदाबाद में आंधी और बारिश के बाद तापमान फिर से बढ़ने लगा है। अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री हो गया है। उमस भरी गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ गया है। बीके...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादThu, 29 May 2025 01:01 AM
share Share
Follow Us on
स्मार्ट सिटी उमसभरी गर्मी से लोग बहाल

फरीदाबाद। आंधी बारिश के बाद अब स्मार्ट सिटी में एक बार फिर सूरज की तपिश बढ़ने लगी है। बुधवार को अधिकतम तापमान में तीन और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। अधिकतम तापमान बढ़कर 38 और न्यूनतम 28 हो गया। वातावरण में आर्द्रता 65 प्रतिशत होने से जिलेवासी उमस भरी गर्मी से पूरे दिन परेशान रहे। पिछले दिनों आए आंधी और बारिश से जिले का मौसम सुहाना हो गया था और लोगों को गर्मी से छुटकारा मिल गया था। जिले का तापमान 20 वर्ष बाद 34 डिग्री पर पहुंच गया था। अब एक बार फिर से तापमान बढ़ रहे हैं।

बुधवार को हवा थम गई थी। इसके चलते गर्मी अधिक अनुभव हो रही थी।वहीं आर्द्रता की वजह से उमस बढ़ गई। इसके चलते लोग पसीने से परेशान हो गए। गर्मी के बढ़ने से एक बार फिर आंधी और बारिश का खतरा मंडराने लगा है। मौसम विभाग ने एक जून तक बादल छाए रहने और बारिश की संभावना व्यक्त की है। हालांकि जिलेवासियों को आंधी और बारिश का बहुत अधिक लाभ नहीं मिलेगा। मौसम में गर्मी बन रहेगी और उमस लोगों को पसीने पोंछने पर मजबूर करेगी। डिहाईड्रेशन और फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ा उमस वाली गर्मी में शरीर से पानी पसीने के रूप में निकल जाता है। इसके चलते डिहाईड्रेशन की आशंका बढ़ जाती है। वहीं लगातार शरीर पर फंगल इंफेक्शन का भी खतरा बढ़ जाती है। उमस वाला मौसम फंगस के पनपने के लिए उपयुक्त माना जाता है। बीके अस्पताल में बुधवार को 20 से अधिक डिहाईड्रेशन की शिकायत लेकर पहुंचे थे। इनमें से चार मरीजों को ग्लूकोज चढ़ाना पड़ गया था। वहीं फंगल इंफेक्शन के भी 22 से अधिक मरीज आए थे। इसमें रोगी के शरीर पर लाल चकत्ते और उनमें तेजी खुजली की शिकायत रहती है।बीके अस्पताल के त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉ. डीएस राठी ने बताया कि उमस भरी गर्मी में शरीर कोविशेष रूप से साफ-सुथरा रखना चाहिए। साबुन की वजह बॉडी वॉश का प्रयोग करें। सुबह के अलावा शाम को भी नहाएं और ढीले सूती कपड़े पहनें। शरीर पर लाल चकत्ते दिखाई देने पर त्वचार रोग विशेषज्ञ से तुरंत संपर्क करें।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।