Body Found Near Wood Factory in Kasim Vihar Police Investigating अज्ञात शव मिला, शिनाख्त के प्रयास जारी, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsBody Found Near Wood Factory in Kasim Vihar Police Investigating

अज्ञात शव मिला, शिनाख्त के प्रयास जारी

लोनी के कासिम विहार कालोनी में एक लकड़ी की फैक्ट्री के पास एक युवक का शव मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और शिनाख्त करने की कोशिश कर रही है। मृतक की बाह पर इंजेक्शन के निशान हैं, जिससे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादWed, 30 April 2025 08:57 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात शव मिला, शिनाख्त के प्रयास जारी

लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र की कासिम विहार कालोनी में बुधवार को लकड़ी की फैक्ट्री के पास एक व्यक्ति का शव मिला। लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि बुधवार सुबह साढ़े आठ बजे लोगों ने पुलिस को कासिम विहार कालोनी स्थित फातिमा मस्जिद के पास लकड़ी की फैक्ट्री के बराबर में करीब तीस वर्षीय युवक का शव पड़ा होने की सूचना दी। पुलिस ने शव की शिनाख्त के काफी प्रयास किए, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि मृतक की बाह पर इंजेक्शन के निशान है।

संभवत मृतक नशे का आदि था। मृतक के कपड़ों से भी कुछ नहीं मिला है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। पुलिस शव की शिनाख्त के प्रयास में जुटी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।