Man Found Unconscious on Highway Flyover in Loni Declared Dead अज्ञात व्यक्ति का शव मिला, Ghaziabad Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGhaziabad NewsMan Found Unconscious on Highway Flyover in Loni Declared Dead

अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

लोनी के ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक 40 वर्षीय व्यक्ति अचेत अवस्था में भारतीय राजमार्ग फ्लाईओवर पर मिला। पुलिस ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादThu, 29 May 2025 05:25 PM
share Share
Follow Us on
अज्ञात व्यक्ति का शव मिला

लोनी। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित भारतीय राजमार्ग फ्लाईओवर पर बुधवार शाम अचेत अवस्था में एक व्यक्ति पड़ा मिला। पुलिस व्यक्ति को अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस शव पोस्टमार्टम को भेजकर उसकी शिनाख्त के प्रयास में जुटी है। भारतीय राजमार्ग फ्लाइओवर पर बुधवार शाम करीब 40 वर्षीय व्यक्ति को अचेत अवस्था में पड़ा देख लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने व्यक्ति को नाई पुरा संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। जहां चिकित्सक ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। एसीपी लोनी ने बताया कि मृतक के दायें हाथ की कोहनी व आंख पर चोट के निशान थे।

उसके मुंह से झाग आ रहा था। मृतक द्वारा अत्यधिक नशा करने की आशंका है। मृतक के फोटो आस पास के थानों में भेजे गए हैं। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।