Global Indian Immigrant Kabaddi League Kicks Off in Gurugram University ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग का आज से शुरू होगी, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGlobal Indian Immigrant Kabaddi League Kicks Off in Gurugram University

ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग का आज से शुरू होगी

गुरुग्राम विश्वविद्यालय में ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) शुक्रवार से शुरू हो रहा है। यह लीग 13 दिनों तक चलेगी, जिसमें पुरुषों के मैचों की शुरुआत तमिल लायंस और पंजाबी टाइगर्स के बीच...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवThu, 17 April 2025 11:54 PM
share Share
Follow Us on
ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग का आज से शुरू होगी

गुरुग्राम। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में शुक्रवार से ग्लोबल इंडियन प्रवासी कबड्डी लीग (जीआई-पीकेएल) शुरू हो रहा है। 13 दिनों तक चलने वाली इस लीग की शुरुआत पहले दिन पुरुषों के मैचों से होगी। इसमें तमिल लायंस और पंजाबी टाइगर्स के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। गुरुग्राम विश्वविद्यालय ने इस अंतरराष्ट्रीय कबड्डी लीग के पहले संस्करण की मेजबानी के लिए सभी लॉजिस्टिकल और इंफ्रास्ट्रक्चर संबंधी तैयारियां पूरी कर ली हैं। जिसमें एशिया, यूरोप और अफ्रीका की प्रतिभाएं एक साथ आएंगी। होलिस्टिक इंटरनेशनल प्रवासी खेल संघ की अध्यक्ष कांति डी. सुरेश ने कहा कि सभी छह पुरुष फ्रेंचाइजी ने तैयारियां तेज कर दी है। एक मजबूत शुरुआत की उम्मीद कर रहे हैं। पुरुष टीमों में मराठी वल्चर्स, भोजपुरी लेपर्ड्स, तेलुगु पैंथर्स, तमिल लायंस, पंजाबी टाइगर्स और हरियाणवी शार्क्स शामिल हैं। महिलाओं के मैच 19 अप्रैल को शुरू होंगे, जिसमें मराठी फाल्कन्स का पहला मुकाबला तेलुगु चीता से होगा। महिला टीमों में मराठी फाल्कन्स, भोजपुरी तेंदुआ, तेलुगु चीता, तमिल शेरनी, पंजाबी बाघिन और हरियाणवी ईगल्स शामिल हैं। कबड्डी की धूम पूरे देश में फैल चुकी है। गुरुग्राम विश्वविद्यालय में यह लीग इस सच्चे भारतीय खेल को वैश्विक पहचान दिलाती है। जीयू के प्रवक्ता ने कहा कि जीआई-पीकेएल की मेजबानी करना बहुत गर्व की बात है। खिलाड़ियों और दर्शकों के लिए विश्व स्तरीय सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे काम किया है। हर दिन तीन हाई-वोल्टेज मैच होंगे, जो सभी शाम 6:00 बजे से शुरू होंगे। जिनका डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाएगा। यह लीग 27 अप्रैल तक चलेगा। उसके बाद 28 अप्रैल को पुरुषों का सेमीफाइनल और 29 अप्रैल को महिलाओं का सेमीफाइनल होगा। पुरुषों और महिलाओं दोनों के लिए ग्रैंड फिनाले 30 अप्रैल को होगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।