Gurugram Police Arrest Maid for Stealing Gold Jewelry and Cash घर से गहने और नकदी चुराने वाली सहायिका काबू, Gurgaon Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsGurgaon NewsGurugram Police Arrest Maid for Stealing Gold Jewelry and Cash

घर से गहने और नकदी चुराने वाली सहायिका काबू

गुरुग्राम पुलिस ने एक सहायिका को सोने के गहने और नकदी चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी सुमन वर्मा ने 27 जनवरी 2025 को अपने नियोक्ता के घर से चोरी की थी। पुलिस ने 6 जून 2025 को उसे...

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवSun, 8 June 2025 11:53 PM
share Share
Follow Us on
घर से गहने और नकदी चुराने वाली सहायिका काबू

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने घर से सोने के गहने और नकदी चुराने के आरोप में एक सहायिका को गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से सात हजार 350 नकद बरामद किए गए हैं। बता दे कि 3 फरवरी 2025 को पालम विहार में रहने वाले एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि 27 जनवरी 2025 को उनके घर में काम करने वाली सहायिका ने उनके घर से सोने के गहने और नकदी चोरी कर लिए थे। शिकायत मिलने के बाद, पालम विहार थाना पुलिस ने तुरंत कार्रवाई शुरू की। जांच के दौरान पुलिस टीम ने छह जून 2025 को आरोपी सहायिका को गुरुग्राम के गांव चौमा से गिरफ्तार किया।

आरोपी की पहचान 35 वर्षीय सुमन वर्मा निवासी दुरेहा, पन्ना, मध्य प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस अब भी मामले की जांच कर रही है और चोरी हुए बाकी गहनों की बरामदगी का प्रयास कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।