janakpuri election result 2025 live counting delhi vidhan sabha chunav parinam praveen vs ashish, harbani winner update Janakpuri election result 2025: जनकपुरी में आप की हुई करारी हार, भाजपा के आशीष सूद ने 18766 वोटों से जीता चुनाव, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़janakpuri election result 2025 live counting delhi vidhan sabha chunav parinam praveen vs ashish, harbani winner update

Janakpuri election result 2025: जनकपुरी में आप की हुई करारी हार, भाजपा के आशीष सूद ने 18766 वोटों से जीता चुनाव

  • janakpuri Delhi Chunav Parinam 2025 Live- जनकपुरी से भारतीय जनता पार्टी लगातार आगे चल रही है। अब देखना यह होगा क्या आम आदमी पार्टी आगे निकलते हुए सीट जीतने में कामयाब होगी या नहीं।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, जनकपुरीSat, 8 Feb 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
Janakpuri election result 2025: जनकपुरी में आप की हुई करारी हार, भाजपा के आशीष सूद ने 18766 वोटों से जीता चुनाव

Janakpuri election result 2025: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आप के लिए हैरान करने वाले रहे। बीजेपी को 42 तो वहीं आप को 28 सीटें मिली। इन 48 सीटों में एक सीट जनकपुरी की भी है। यहां भाजपा के आशीष सूद ने 68986 वोट खींचकर जीत दर्ज की और आप नेता को करारी हार दी। उन्होंने आप के प्रवीण कुमार को 18766 वोटों से हराया है।

साल 2020 का चुनाव आप के राजेश ऋषि ने जीता था। उन्होंने बीजेपी के आशीष सूद को 14917 वोटों से हराया था। इस चुनाव में आप के राजेश को 67968 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के आशीष सूद को 53051 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस की हालत यहां भी खस्ता थी। कांगेस की राधिका खेरा को महज 2084 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

2015 का चुनाव भी आप ने जीता था। आप के राजेश ऋषि ने 71802 वोटों को जीतकर 57.7 फीसदी वोट अपने नाम किए थे। वहीं भाजपा के जगदीश मुखी दूसरे पायदान पर रहे थे। उन्हें 46222 वोट मिले थे। कांग्रेस की हालत उस समय भी काफी खराब रही थी। कांग्रेस के सुरेश कुमार को 4699 वोटों से संतोष करना पड़ा था। आगे पढ़िए जनकपुरी विधानसभा के नतीजों का क्रमवार सिलसिला।

कुछ इस तरह बदले समीकरण-

Janakpuri Election Result Live- 06:30 AM- जनकपुरी से बीजेपी के आशीष सूद ने जीत दर्ज कर ली है। उन्हें कुल 68986 वोट मिले हैं। सूद ने आम आदमी पार्टी के प्रवीण कुमार को 18766 वोटों से करारी शिकस्त दी है। आप के प्रवीण कुमार को कुल 50220 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हरबानी कौर यहाँ कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई हैं। उन्हें महज 3345 वोट मिले हैं।

Janakpuri Election Result Live- 03:40 AM- जनकपुरी में बीजेपी ने लगातार बढ़त बना रखी है। आशीष सूद ने अब तक कुल 68986 वोट झटके हैं। आशीष सूद आप के प्रवीन कुमार से 18766 वोटों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को अब तक 50220 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हालत अभी भी बदतर बनी हुई है। उसे महज 3345 वोट मिले हैं।

Janakpuri Election Result Live- 02:40 AM- जनकपुरी में बीजेपी ने लगातार बढ़त बना रखी है। आशीष सूद ने अब तक कुल 59006 वोट झटके हैं। आशीष सूद आप के प्रवीन कुमार से 19270 वोटों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को अब तक मिले हैं 39736 वोट। कांग्रेस की हालत अभी भी बदतर बनी हुई है। उसे महज 2951 वोट मिले हैं।

Janakpuri Election Result Live- 01:40 AM- जनकपुरी में बीजेपी ने लगातार बढ़त बना रखी है। आशीष सूद ने अब तक कुल 47782 वोट झटके हैं। आशीष सूद आप के प्रवीन कुमार से 18292 वोटों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को अब तक मिले हैं 29490 वोट। कांग्रेस की हालत अभी भी बदतर बनी हुई है। उसे महज 2585 वोट मिले हैं।

Janakpuri Election Result Live- 01:04 AM- जनकपुरी में बीजेपी ने लगातार बढ़त बना रखी है। आशीष सूद ने अब तक कुल 42112 वोट झटके हैं। आशीष सूद आप के प्रवीन कुमार से 17083 वोटों से आगे चल रहे हैं। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को अब तक मिले हैं 25029 वोट। कांग्रेस की हालत अभी भी बदतर बनी हुई है। उसे महज 2340 वोट मिले हैं।

Janakpuri Election Result Live- 12:40 AM- जनकपुरी में बीजेपी ने लगातार बनाई बढ़त। आशीष सूद ने 30814 वोट झटके। आम के प्रवीन कुमार से चल रहे 13086 वोट आगे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को अब तक मिले हैं 17728 वोट। कांग्रेस की हालत अभी भी बदतर बनी हुई है। उसे महज 1905 वोट मिले हैं।

Janakpuri Election Result Live- 11:30 AM जनकपुरी से बीजेपी ने बनाई बढ़त। आशीष सूद ने 21974 वोट झटके। आम के प्रवीन कुमार से चल रहे 10596 वोट आगे। आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को अब तक मिले हैं 11378 वोट। कांग्रेस की हालत अभी भी बदतर बनी हुई है। उसे महज 1382 वोट मिले हैं।

Janakpuri Election Result Live- 10:04 AM जनकपुरी से बीजेपी के आशीष सूद आगे चल रहे हैं। उन्हें अब तक कुल 3768 वोट मिले हैं। वहीं आम आदमी पार्टी के प्रवीन कुमार पीछे चल रहे हैं। उन्हें 2326 वोट मिले हैं। कांग्रेस की हरबानी कौर को महज 290 वोट मिले हैं।

Janakpuri Election Result Live Update- 9:19 AM जानिए साल 2015 का चुनावी रिजल्ट-

2025 का चुनाव भी आप ने जीता था। आप के राजेश ऋषि ने 71802 वोटों को जीतकर 57.7 फीसदी वोट अपने नाम किए थे। वहीं भाजपा के जगदीश मुखी दूसरे पायदान पर रहे थे। उन्हें 46222 वोट मिले थे। कांग्रेस की हालत उस समय भी काफी खराब रही थी। कांग्रेस के सुरेश कुमार को 4699 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

Janakpuri Election Result Live- 8:21 AM- जानिए साल 2020 का चुनावी परिणाम

साल 2020 का चुनाव आप के राजेश ऋषि ने जीता था। उन्होंने बीजेपी के आशीष सूद को 14917 वोटों से हराया था। इस चुनाव में आप के राजेश को 67968 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के आशीष सूद को 53051 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस की हालत यहां भी खस्ता थी। कांगेस की राधिका खेरा को महज 2084 वोटों से संतोष करना पड़ा था।

Janakpuri Election Result Live- 8:34 AM- कड़ी सुरक्षा के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है। जानिए हर पल की अपडेट।

Janakpuri Election Result Live- 8:34 AM- जनकपुरी सीट से प्रोफेसर जगदीश मुखी ने पांच बार चुनाव जीता है। उन्होंने साल 1993 में पहली बार जीत दर्ज की और फिर 2013 तक लगातार यहां से विधायक बनते रहे। साल 2013 में आप की ऐंट्री हो चुकी थी, मगर मुखी उन नेताओं में शामिल थे, जिन्होंने आप के उम्मीदवार को पटखनी दी। हालांकि साल 2015 के अगले चुनाव में मुखी को आप के राजेश ऋषि के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

Janakpuri Election Result Live- 8:49 AM- पोस्टल बैलेट की गिनती जारी है। जल्द ही ईवीएम की गिनती शुरू होगी।

Janakpuri Election Result Live- 9:00 AM- जानिए साल 2020 का चुनाव परिणाम-

साल 2020 का चुनाव आप के राजेश ऋषि ने जीता था। उन्होंने बीजेपी के आशीष सूद को 14917 वोटों से हराया था। इस चुनाव में आप के राजेश को 67968 वोट मिले थे। वहीं भाजपा के आशीष सूद को 53051 वोट मिले थे। वहीं कांग्रेस की हालत यहां भी खस्ता थी। कांगेस की राधिका खेरा को महज 2084 वोटों से संतोष करना पड़ा था।