BJP Calls Rahul Gandhi s Attack on EAM Jaishankar Unfortunate Accuses Him of Speaking Pakistan s Language पाकिस्तान की भाषा बोल रहे राहुल गांधी : भाजपा, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsBJP Calls Rahul Gandhi s Attack on EAM Jaishankar Unfortunate Accuses Him of Speaking Pakistan s Language

पाकिस्तान की भाषा बोल रहे राहुल गांधी : भाजपा

नई दिल्ली में, भाजपा ने राहुल गांधी के विदेश मंत्री एस जयशंकर पर हमले को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं और कांग्रेस की देश के प्रति...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 19 May 2025 10:07 PM
share Share
Follow Us on
पाकिस्तान की भाषा बोल रहे राहुल गांधी : भाजपा

नई दिल्ली, एजेंसी। विदेश मंत्री एस जयशंकर पर राहुल गांधी के हमले को भाजपा ने दुर्भाग्यपूर्ण बताया है। भाजपा ने पलटवार करते हुए राहुल गांधी पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया और पूछा कि क्या कांग्रेस पार्टी वास्तव में देश का समर्थन करने के लिए गंभीर है। केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राहुल गांधी ने विदेश मंत्रालय के बयान को गलत तरीके से पेश किया है। जोशी ने कहा, ऐसा लगता है कि वह अपनी पिछली गलतियों से कुछ नहीं सीखे हैं। यह सवाल करके वह देश के सशस्त्र बलों का अपमान कर रहे हैं कि भारत ने कितने विमान गंवा दिये, जबकि भारतीय वायुसेना और विदेश मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि कोई नुकसान नहीं हुआ।

जोशी ने एक्स पोस्ट में कहा, डीजीएमओ ने 11 मई को अपनी ब्रीफिंग में स्पष्ट किया था कि भारत ने अपने समकक्षों के साथ संवाद करने के प्रयास किए हैं। उन्होंने सवाल किया कि क्या कांग्रेस पार्टी वास्तव में राष्ट्र के समर्थन के प्रति गंभीर है, जबकि उनकी हरकतें कुछ और ही बयां करती हैं? इधर, भाजपा के आईटी प्रकोष्ठ के प्रमुख अमित मालवीय ने कहा, राहुल गांधी पाकिस्तान की भाषा बोल रहे हैं। उन्हें तथ्यों को तोड़-मरोड़ कर पेश करने से बचना चाहिए। भारत जानता है कि वह वास्तव में किसके लिए बोलते हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।