Delhi Weather Update No Heatwave Expected Pre-Monsoon Rain Forecasted मौसम का मिजाज : बादल-तेज हवा के चलते गर्मी से राहत संभव, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsDelhi Weather Update No Heatwave Expected Pre-Monsoon Rain Forecasted

मौसम का मिजाज : बादल-तेज हवा के चलते गर्मी से राहत संभव

दिल्ली में अगले कुछ दिनों में लू नहीं चलने की संभावना है। मौसम विभाग ने 2 से 8 मई के बीच बारिश और तेज हवाओं की संभावना जताई है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 24.5 डिग्री...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 29 April 2025 09:33 PM
share Share
Follow Us on
मौसम का मिजाज : बादल-तेज हवा के चलते गर्मी से राहत संभव

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के लोगों के लिए अगले कुछ दिन राहत भरी खबर है। मौसम विभाग ने अगले एक सप्ताह के लिए लू नहीं चलने की संभावना जताई है। मंगलवार को भी राजधानी का मौसम खुशनुमा रहा। आंशिक रूप से बादल और हवाओं में नमी के कारण लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, दो से आठ मई के बीच बारिश, गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ प्री-मानसून बारिश हो सकती है। वहीं, मंगलवार को राजधानी के अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। यह 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.5 डिग्री कम था। न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। आर्द्रता का स्तर अधिकतम 63 फीसदी और न्यूनतम 34 फीसदी रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने बुधवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहने और सतह पर 20 से 30 किलोमीटर प्रति तक की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है। अधिकतम तापमान 37 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।

फिलहाल 40 डिग्री से नीचे रहेगा पारा

मौसम विभाग ने कहा कि पांच मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से कम ही दर्ज होने की संभावना है। इन दिनों में लू नहीं चलने की संभावना है।

फिर खराब श्रेणी में प्रदूषण

राजधानी में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। सीपीसीबी के अनुसार, मंगलवार शाम चार बजे एक्यूआई 209 अंकों के साथ खराब श्रेणी में दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।