EPFO Adds 1 458 Million Members in March 2023 Youth and Women Participation Increased मार्च में ईपीएफओ से जुड़े 14.58 लाख सदस्य, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsEPFO Adds 1 458 Million Members in March 2023 Youth and Women Participation Increased

मार्च में ईपीएफओ से जुड़े 14.58 लाख सदस्य

- कुल जुड़ने वालों में 7.54 लाख नए सदस्य भी शामिल नई दिल्ली। विशेष

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 21 May 2025 05:16 PM
share Share
Follow Us on
मार्च में ईपीएफओ से जुड़े 14.58 लाख सदस्य

कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) से मार्च में 14.58 लाख सदस्य जोड़े हैं। यह आंकड़ा बीते वर्ष की समान अवधि की तुलना में 1.15 प्रतिशत अधिक है। बुधवार को श्रम मंत्रालय तरफ से जारी नवीन पेरोल आंकड़ों से पता चलता है कि मार्च में जुड़ने वाले कुल सदस्यों में 7.54 लाख नए सदस्य है। इनमें से भी 18-25 वर्ष की आयु वर्ग में ईपीएफओ से जुड़े वाले सदस्य 4.45 लाख रहे हैं। इस श्रेणी में फरवरी के मुकाबले जुड़ने वाले सदस्य 4.21 प्रतिशत बढ़े हैं। महिला के लिहाज से देखा जाए तो मार्च में नए सदस्यों के तौर पर ईपीएफओ से जुड़ने वालों में 2.08 लाख महिलाएं भी शामिल है।

इनकी संख्या में फरवरी 2025 के मुताबके 0.18 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। सालाना आधार पर देखा जाए तो यह वृद्धि 4.18 प्रतिशत रही है। कुल जुड़ने वाले सदस्यों में 2.92 लाख महिलाएं रही है, जिनकी संख्या में सालाना आधार पर 0.78 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। राज्यवार बात करें तो महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, हरियाणा, गुजरात, दिल्ली, उत्तर प्रदेश और तेलंगाना शीर्ष पर रहे हैं। क्षेत्रवार बात करें तो रेस्टोरेंट, सीमेंट, सामान्य बीमा, कैंटीन, ट्रैबल एजेंसी और होटल इंडस्ट्री ने सबसे ज्यादा सदस्य जोड़े हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।