अपडेट:: अटारी- बाघा बॉर्डर पूरी तरह बंद
(नोट: पहले से जारी खबर की जगह इसी का प्रयोग करें) नई दिल्ली, एजेंसी।

(नोट: पहले से जारी खबर की जगह इसी का प्रयोग करें) नई दिल्ली, एजेंसी। भारत पाकिस्तान में तनातनी के बीच गुरुवार को अटारी- बाघा बॉर्डर पूरी तरह से बंद हो गया है। सूत्रों ने बताया कि सीमा से अब दोनों देशों का कोई भी व्यक्ति न आ रहा है और न ही जा रहा है। पहलगाम हमले के बाद भारत सरकार ने पाक नागरिकों को वापस जाने की समय-सीमा तय की थी। बुधवार को 125 पाक नागरिक सीमा से पाक में दाखिल हुए। वहीं इस सीमा से 23 भारतीय पाकिस्तान से भारत लौटे हैं। अंतरराष्ट्रीय सीमा से कुल 152 भारतीय लौटे हैं।
वहीं सूत्रों का कहना है कि पाकिस्तान ने सीमा को बंद किया इसकी वजह से उसके नागरिक सीमा पर ही फंस गए हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।