खेल : महिला हॉकी टीम ने जीत से खत्म किया अभियान
महिला हॉकी टीम ने जीत से खत्म किया अभियान ऑस्ट्रेलिया दौरा पर्थ, एजेंसी। भारतीय

महिला हॉकी टीम ने जीत से खत्म किया अभियान ऑस्ट्रेलिया दौरा पर्थ, एजेंसी। भारतीय महिला हॉकी टीम ने रविवार को रोमांचक मैच में ऑस्ट्रेलिया को 1-0 से हराकर एकमात्र जीत दर्ज करते हुए दौरे का समापन किया। स्ट्राइकर नवनीत कौर ने पर्थ हॉकी स्टेडियम में 21वें मिनट में मैच विजयी गोल किया। इस दौरे पर भारत को इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ‘ए टीम से 3-5 और 2-3 से हार का सामना करना पड़ा था। फिर टीम एक मई और 3 मई को ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम से 0-2 और 2-3 से पराजित हो गई थी। अंत में मेहमान टीम ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के पांचवें और अंतिम मैच में बेहतरीन खेल से मेजबान टीम को करीबी मुकाबले में शिकस्त दी।
डिफेंस ने पेनाल्टी बचाए : पहले क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने दबदबा बना दो पेनाल्टी कॉर्नर प्राप्त किए, लेकिन भारत के मजबूत डिफेंस ने उन्हें गोल करने से रोक दिया। दूसरे क्वार्टर में छह मिनट बाद भारत ने उप-कप्तान नवनीत कौर के मैदानी गोल की बदौलत बढ़त हासिल कर ली। नवनीत ने शनिवार को भारत की 2-3 की हार में भी गोल किया था। दूसरे हाफ में दोनों टीमें गोल करने के लिए बेताब थीं लेकिन भारत ने संयम बनाए रखा और बढ़त का सफलतापूर्वक बचाव किया। अंतिम क्वार्टर में ऑस्ट्रेलिया ने एक महत्वपूर्ण पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया लेकिन उन्होंने यह मौका गंवा दिया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।