Manipur MLAs Urge Amit Shah to Establish Peace Amid Ongoing Violence मणिपुर के 21 विधायकों ने गृहमंत्री से सरकार बनाने का आग्रह किया, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsManipur MLAs Urge Amit Shah to Establish Peace Amid Ongoing Violence

मणिपुर के 21 विधायकों ने गृहमंत्री से सरकार बनाने का आग्रह किया

मणिपुर के 21 विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य में शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए सरकार बनाने की अपील की है। पत्र में कहा गया है कि राष्ट्रपति शासन के तीन...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 30 April 2025 04:20 PM
share Share
Follow Us on
मणिपुर के 21 विधायकों ने गृहमंत्री से सरकार बनाने का आग्रह किया

इंफाल, एजेंसी। मणिपुर के 21 विधायकों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर उनसे राज्य में शांति और सामान्य स्थिति सुनिश्चित करने के लिए सरकार बनाने का आग्रह किया है। पत्र पर भाजपा के 13 विधायकों, एनपीपी के तीन विधायकों, नगा पीपुल्स फ्रंट के तीन विधायकों और विधानसभा के दो स्वतंत्र सदस्यों के हस्ताक्षर हैं। पत्र में कहा गया है कि बहुत उम्मीद और अपेक्षा के साथ मणिपुर के लोगों ने राष्ट्रपति शासन का स्वागत किया। हालांकि, तीन महीने हो रहे हैं, लेकिन अभी तक शांति और सामान्य स्थिति किए जाने के लिए कोई स्पष्ट कार्रवाई नहीं देखी गई है। पत्र में लिखा कि लोगों में इस बात की आशंका है कि राज्य में फिर से हिंसा हो सकती है। कई नागरिक संगठन राष्ट्रपति शासन लागू किए जाने के खिलाफ खुलकर सामने आ गए हैं और सरकार बनाए जाने की मांग कर रहे हैं।

13 फरवरी को लगा था राष्ट्रपति शासन

केंद्र सरकार ने मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह के इस्तीफे के बाद 13 फरवरी को मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लागू कर दिया था। यहां विधानसभा का कार्यकाल 2027 तक है, जिसे निलंबित कर दिया गया है। मणिपुर में मई 2023 से मैतई और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय हिंसा में 250 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।