महाराष्ट्र : साहूकार से परेशान व्यक्ति ने फांसी लगाई
मुंबई के कोपरखैराने में एक व्यक्ति ने साहूकार से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक रविंद्र शिंदे ने सुसाइड नोट में साहूकार प्रथमेश चव्हाण को जिम्मेदार ठहराया। वह 12.5 प्रतिशत ब्याज चुका रहा...

ठाणे, एजेंसी। साहूकार से तंग आकर मुंबई के कोपरखैराने नोड में एक व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक की पहचान 39 वर्षीय रविंद्र शिंदे के रूप में हुई है। उसने सुसाइड नोट में अपनी मौत के लिए मुंबई के साहूकार प्रथमेश चव्हाण को जिम्मेदार ठहराया है। उसने 26 मई को अपने घर की छत से फांसी लगा ली। पीड़ित ने सुसाइड नोट में बताया कि उसने चव्हाण से पैसे उधार लिए थे और 12.5 प्रतिशत ब्याज दे रहा था।
हालांकि, चव्हाण ने 30 प्रतिशत ब्याज मांगना शुरू कर दिया, जिससे वह मानसिक रूप से काफी परेशान हो गया। मृतक ने उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से चव्हाण के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की अपील की है। पुलिस ने 2 जून को चव्हाण के खिलाफ मामला दर्ज किया। आरोपी अभी तक गिरफ्तार नहीं किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।