NDMC to Replace 6 000 Road Signs in New Delhi Post-Monsoon मानूसन के बाद एनडीएमसी इलाकों के सड़क संकेत बदलने की तैयारी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNDMC to Replace 6 000 Road Signs in New Delhi Post-Monsoon

मानूसन के बाद एनडीएमसी इलाकों के सड़क संकेत बदलने की तैयारी

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) मानसून के बाद 6,000 पुराने सड़क संकेतों को बदलने का काम शुरू करेगी। नए संकेत नीले रंग के होंगे और सफेद अक्षरों में जानकारी देंगे। यह परियोजना यातायात सुरक्षा को...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 17 June 2025 09:12 PM
share Share
Follow Us on
मानूसन के बाद एनडीएमसी इलाकों के सड़क संकेत बदलने की तैयारी

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता एनडीएमसी मानसून के बाद छह हजार सड़क संकेत को बदलने का काम शुरू करेगी। इस योजना के तहत हरे रंग के साइनेज को नीला किया जाएगा। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने लुटियंस दिल्ली इलाके में लगे सभी पुराने सड़क संकेतों (रोड साइन बोर्ड्स) को हटाकर नए संकेत लगाने की तैयारी कर रही है। सूत्रों के अनुसार एनडीएमसी ने 6,439 साइन बोर्ड की पहचान की है जिन्हें नए डिजाइन और रंगों में बदला जाएगा। इसके अलावा 80 से 100 नए संकेत भी लगाए जाएंगे, खासकर स्कूलों, अस्पतालों और जरूरी सार्वजनिक स्थलों के पास होंगे। विगत वर्ष इस योजना पर चर्चा हुई थी।

बहुत संभावना है कि इस मानसून के बाद इसे पूरा कर लिया जाए। यह काम भारतीय सड़क कांग्रेस द्वारा तय नए मानकों के अनुसार किया जाएगा। अब संकेतों का रंग हरे की जगह नीला होगा और इन पर सफेद अक्षरों में जानकारी दी जाएगी। संकेतों का आकार भी नियमों के अनुसार त्रिकोण, आयत और गोल रूप में होगा जिससे वे देखने में साफ और समझने में आसान होंगे। इस पूरी परियोजना में हुए खर्च का खुलासा अभी नहीं हुआ है। लेकिन इसे चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा ताकि यातायात करने वालों को किसी तरह की दिक्कतें न आएं। एनडीएमसी के अधिकारियों के अनुसार, 2009-10 में लगे पुराने संकेत अब कई जगह पर धुंधले हो गए हैं, जिससे यातायात में भ्रम और दुर्घटनाओं की संभावना बढ़ जाती है। साथ ही, कई जगह राष्ट्रीय राजमार्गों वाले हरे संकेत एनडीएमसी की सड़कों पर लगे हैं, जिससे गलतफहमी होती है। ज्ञात हो कि एनडीएमसी क्षेत्र में 1,298 किलोमीटर सड़कों की देखरेख होती है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।