Nitin Gadkari Honors Harekrsihna Mahatab s Vision for Odisha महताब के दृष्टिकोण से ओडिशा को आकार मिला : गडकरी, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsNitin Gadkari Honors Harekrsihna Mahatab s Vision for Odisha

महताब के दृष्टिकोण से ओडिशा को आकार मिला : गडकरी

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हरेकृष्ण महताब की 125वीं जयंती पर कहा कि महताब के दृष्टिकोण ने ओडिशा के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने युवाओं से प्रेरणा लेने...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 17 April 2025 07:07 PM
share Share
Follow Us on
महताब के दृष्टिकोण से  ओडिशा को आकार मिला : गडकरी

कटक, एजेंसी केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री हरेकृष्ण महताब के दृष्टिकोण से ही ओडिशा के निर्माण को आकार मिला।

महताब की 125वीं जयंती पर आयोजित राष्ट्रीय कांफ्रेंस में गडकरी ने यह बात कही। इस मौके पर एक स्मृति व्याख्यान को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आप दृष्टि दान कर सकते हैं लेकिन दृष्टिकोण नहीं। पूर्व मुख्यमंत्री महताब के पास एक ऐसा दृष्टिकोण था जिसने ओडिशा को आकार प्रदान किया। उन्होंने ओडिशा के युवाओं से महताब के जीवन से प्रेरणा लेते हुए राज्य को भारत के विकास में अग्रणी बनाने की अपील की।

ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।