Old Soviet Spacecraft Cosmos 482 Set to Re-enter Earth s Atmosphere चलते-चलते : धरती पर गिर सकता है 53 साल पुराना अंतरिक्ष यान, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsOld Soviet Spacecraft Cosmos 482 Set to Re-enter Earth s Atmosphere

चलते-चलते : धरती पर गिर सकता है 53 साल पुराना अंतरिक्ष यान

मॉस्को में एक 53 साल पुराना अंतरिक्ष यान, कोसमोस 482, धरती पर गिरने वाला है। यह यान 1972 में लांच किया गया था लेकिन तकनीकी खराबी के कारण धरती की कक्षा में फंस गया। यह 10 मई के आस-पास धरती के वायुमंडल...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 30 April 2025 01:35 PM
share Share
Follow Us on
चलते-चलते : धरती पर गिर सकता है 53 साल पुराना अंतरिक्ष यान

मॉस्को, एजेंसी। एक 53 साल पुराना अंतरिक्ष यान धरती पर गिर सकता है। कोसमोस 482 नामक पुराना अंतरिक्ष यान साल 1972 में सोवियत संघ (अब रूस) द्वारा छोड़ा गया गया था। इसे शुक्र ग्रह पर भेजने के लिए लांच किया गया था। लांच के बाद इसमें तकनीकी खराबी आ गई और यह शुक्र ग्रह की तरफ जाने के बजाय धरती की कक्षा में ही फंस गया। यह यान 10 मई के आस-पास तेजी से धरती के वायुमंडल में प्रवेश करने वाला है, यानी गिरने वाला है। यान करीब 250 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गिरेगा और इसका वजन 500 किलोग्राम है। आमतौर पर, अंतरिक्ष से आने वाली चीजें धरती के वातावरण की वजह से जलकर खत्म हो जाती हैं। लेकिन यह यान इतना मजबूत बनाया गया था कि वह शुक्र ग्रह की भीषण गर्मी और दबाव को झेल सके इसलिए इस बात की संभावना है कि यह जलने के बजाय जमीन पर गिर भी सकता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।