राम रहीम को फिर मिली 21 दिन की फरलो
चंडीगढ़ में, डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिली है। वह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आकर सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय में रहेगा। यह उसकी जेल से बाहर आने की पांचवी बार है, जबकि वह...

चंडीगढ़, एजेंसी डेरा सच्चा सौदा प्रमुख व दुष्कर्म के दोषी राम रहीम सिंह को 21 दिन की फरलो मिल गई है। फरलो मिलने के बाद वह डेरा मुख्यालय में रहेगा।
फरलो मिलने के बाद सिंह रोहतक की सुनारिया जेल से बाहर आया और सीधे सिरसा स्थित डेरा मुख्यालय पहुंचा। इस दौरान वह यहीं रहेगा।
डेरा प्रवक्ता एडवोकेट जितेंद्र खुराना ने सिंह को 21 दिन फरलो मिलने की जानकारी दी। इस दौरान वह एक वीडियो में डेरा के आगामी स्थापना दिवस को लेकर अपने अनुयायियों को शुभकामनाएं देता नजर आ रहा है। हालांकि ‘ हिन्दुस्तान इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता। डेरा का स्थापना दिवस 29 अप्रैल को मनाया जाता है।
जनवरी 2024 से यह पांचवीं बार है जब सिंह अस्थायी रूप से जेल से बाहर आया है। इससे पहले वह पंजाब, हरियाणा व दिल्ली विधानसभा चुनाव के दौरान भी फरलो पर बाहर आया था।
डेरा प्रमुख दो अनुयायियों से दुष्कर्म के मामले में दोषी पाए जाने के बाद वर्ष 2017 से 20 साल कैद की सजा काट रहा है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।