Sophie Devine to Retire from ODI Cricket After World Cup Scored Over 7000 Runs खेल : क्रिकेट - विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास लेंगी न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSophie Devine to Retire from ODI Cricket After World Cup Scored Over 7000 Runs

खेल : क्रिकेट - विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास लेंगी न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन

न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान सोफी डिवाइन इस साल के अंत में होने वाले विश्व कप के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेंगी। उन्होंने 152 वनडे में 3,990 रन और 146 टी-20 में 3,431 रन बनाए...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 17 June 2025 03:43 PM
share Share
Follow Us on
खेल : क्रिकेट - विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास लेंगी न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन

विश्व कप के बाद वनडे से संन्यास लेंगी न्यूजीलैंड की सोफी डिवाइन 07 हजार से भी ज्यादा रन अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बनाए 226 विकेट भी वनडे और टी-20 अंतरराष्ट्रीय में लिए ऑकलैंड, एजेंसी। न्यूजीलैंड महिला टीम की कप्तान और ऑलराउंडर सोफी डिवाइन इस साल के आखिर में होने वाले विश्व कप के बाद एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेंगी। उन्होंने मंगलवार को जारी बयान में यह जानकारी दी। विश्व कप 30 सितंबर से 2 नवंबर तक भारत और श्रीलंका में खेला जाएगा। टी-20 के लिए उपलब्ध : हालांकि डिवाइन टी-20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में खेलने के लिए उपलब्ध रहेगी, लेकिन उन्हें केंद्रीय अनुबंध नहीं दिया जाएगा।

इस 35 वर्षीय खिलाड़ी को महिला क्रिकेट में सबसे बेहतरीन ऑलराउंडरों में से एक माना जाता है। उन्होंने 152 वनडे में 31.66 की औसत और आठ शतक की मदद से 3,990 रन और 146 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में एक शतक से 3,431 रन भी बनाए हैं। उन्होंने वनडे और टी-20 में क्रमश: 107 और 119 विकेट भी लिए हैं। उन्होंने कोई टेस्ट नहीं खेला है। न्यूजीलैंड क्रिकेट के बयान में डिवाइन ने कहा, मुझे लगता है कि मेरे लिए फैसला करने का यह सही समय है। मैं खुद को भाग्यशाली मानती हूं कि न्यूजीलैंड क्रिकेट ने इस फैसले पर पहुंचने में मेरी मदद की। डिवाइन का यह बयान न्यूजीलैंड क्रिकेट द्वारा 17 केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की घोषणा से पहले आया है। अनुबंधित खिलाड़ियों की घोषणा बुधवार को की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।