पलानीस्वामी भाजपा की भाषा बोल रहे : स्टालिन
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी पर भाजपा की भाषा बोलने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों दलों के बीच गुप्त गठबंधन है। उन्होंने द्रमुक सहयोगियों की राय...

चेन्नई, एजेंसी। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को अन्नाद्रमुक महासचिव एडप्पादी के पलानीस्वामी पर भाजपा की ‘भाषा बोलने का आरोप लगाया और कहा कि दोनों दलों के बीच गुप्त गठबंधन है।
द्रमुक अध्यक्ष अपनी ‘उंगलिल ओरुवन श्रृंखला (आपमें से एक) में सवालों का जवाब दे रहे थे। उनसे द्रमुक सहयोगियों द्वारा व्यक्त की गई राय के बारे में पूछा गया और यह भी पूछा गया कि क्या इसमें कोई विरोधाभास है? मुख्यमंत्री ने कहा कि वे उनके विचारों को केवल सलाह के रूप में मानते हैं। द्रमुक की सहयोगी माकपा और वीसीके ने पुदुक्कोटटे जिले में पानी के एक ओवरहेड टैंक में मानव मल मिलने से जुड़े वेंगईवायल मामले को सीबीआई को सौंपने की मांग की थी। द्रमुक प्रमुख ने कहा कि केंद्र ने मणिपुर में राष्ट्रपति शासन लगाने का फैसला बहुत देरी से लिया। उन्होंने कहा कि बीरेन सिंह के पास कोई विकल्प नहीं था, इसीलिए उन्हें मुख्यमंत्री पद छोड़ना पड़ा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।