Saket Court Bar Association Election Results Rajpal Kasana and Team Elected साकेत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजपाल, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsSaket Court Bar Association Election Results Rajpal Kasana and Team Elected

साकेत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजपाल

83.85 फीसदी मतदान रहा, शुक्रवार देर रात परिणाम घोषित हुए, उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र शर्मा ने जीत दर्ज की

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 10 May 2025 06:42 PM
share Share
Follow Us on
साकेत बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने राजपाल

नई दिल्ली, का.सं.। साकेत कोर्ट बार एसोसिएशन का चुनाव शुक्रवार को संपन्न होने के बाद देर रात चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर 1237 वोटों के साथ अधिवक्ता राजपाल कसाना निजयी रहे, जबकि 1189 वोटों के साथ उपाध्यक्ष पद पर नरेंद्र शर्मा ने जीत दर्ज की। इसी क्रम में अनिल बसोया 1591 वोटों के साथ सचिव चुने गए। इस बार कुल 4223 मतदाताओं में से रिकॉर्ड 3541 ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस बार का मतदान 83.85 प्रतिशत रहा। पूजा अरोड़ा कोषाध्यक्ष बनीं है। अतिरिक्त सचिव के पद पर हितेश बैसला, संयुक्त सचिव के पद पर निर्देश बिधूड़ी ने बाजी मारी।

वरिष्ठ कार्यकारी सदस्य (महिला) यामिनी शर्मा, कार्यकारी सदस्य (5-10 वर्ष) के निखिल राणा को चुना गया। बता दें कि इसके पहले 21 मार्च को हुए चुनाव में मत पत्रों की छीना-झपटी के बाद चुनाव रद्द कर दिए गए थे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।