Two Women Arrested in Sarojini Nagar for Possession of Fake Currency Notes नकली नोट से खरीदारी कर रही दो युवतियां गिरफ्तार, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsTwo Women Arrested in Sarojini Nagar for Possession of Fake Currency Notes

नकली नोट से खरीदारी कर रही दो युवतियां गिरफ्तार

नई दिल्ली में सरोजनी नगर थाना पुलिस ने नकली नोट के साथ दो युवतियों, रानी झा और आकांक्षा देसाई, को गिरफ्तार किया है। उनके पास से 100 रुपये के 33 नकली नोट बरामद हुए हैं। पुलिस को जानकारी मिली थी कि ये...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 30 March 2025 05:23 PM
share Share
Follow Us on
नकली नोट से खरीदारी कर रही दो युवतियां गिरफ्तार

नई दिल्ली, व.सं.। सरोजनी नगर थाना पुलिस ने नकली नोट लेकर सरोजिनी नगर मार्केट में खरीदारी करने आईं दो युवतियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी रानी झा और आकांक्षा देसाई के पास से 100 रुपये के 33 नकली नोट बरामद किए हैं। सरोजनी नगर थाने में तैनात हेड कांस्टेबल राजेन्द्र सरोजनी नगर मार्केट में गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि एक दुकान पर नकली नोट के साथ दो युवतियां पकड़ी गई हैं। दोनों को हिरासत में लेकर उनकी तलाशी लेने पर उनके पास नकली नोट बरामद हुए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।