Young Man Attacked with Knife During Robbery Attempt in Gokulpuri लूट का विरोध करने पर चाकू से हमला, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsYoung Man Attacked with Knife During Robbery Attempt in Gokulpuri

लूट का विरोध करने पर चाकू से हमला

नई दिल्ली के गोकुलपुरी इलाके में एक युवक पर लूट के विरोध करने पर चाकू से हमला किया गया। हमलावर ने पीड़ित से 9,500 रुपये लूट लिए। पीड़ित ने अपने जानकार फैयाज पर लूट का आरोप लगाया है। यह घटना शनिवार रात...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 27 April 2025 07:15 PM
share Share
Follow Us on
लूट का विरोध करने पर चाकू से हमला

नई दिल्ली, का.सं.। गोकुलपुरी इलाके में शनिवार को लूट का विरोध करने पर एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश पीड़ित से साढ़े नौ हजार रुपये लूटकर फरार हो गया। पीड़ित ने अपने एक जानकार पर लूट का आरोप लगाया है। पुलिस के मुताबिक, 20 वर्षीय फरदीन नेहरू विहार में रहता है। वह सिलाई का काम करता है। शनिवार रात उसके जानकार फैयाज ने कॉल कर बृजपुरी बुलाया। वहां पहुंचने पर फैयाज ने उससे रुपये लूटने की कोशिश की। विरोध पर चाकू से हमला कर रुपये लूट लिए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।