8th North East Cultural Festival Beliyatus Celebrated at Sharda University Greater Noida पूर्वोत्तर भारत के पारंपरिक नृत्य से लोगों का मनमोहा, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida News8th North East Cultural Festival Beliyatus Celebrated at Sharda University Greater Noida

पूर्वोत्तर भारत के पारंपरिक नृत्य से लोगों का मनमोहा

शारदा विवि में नॉर्थ ईस्ट सांस्कृतिक उत्सव का आयोजन कार्यक्रम में पहुंचे मेद्यालय के

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSat, 22 March 2025 07:37 PM
share Share
Follow Us on
पूर्वोत्तर भारत के पारंपरिक नृत्य से लोगों का मनमोहा

ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। नॉलेज पार्क स्थित शारदा विश्वविद्यालय में आठवें नॉर्थ ईस्ट सांस्कृतिक उत्सव बेलियेटस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा रहे। इस दौरान पूरे पूर्वोत्तर भारत की सांस्कृतिक छटा के रंग दिखे। छात्रों ने पारंपरिक नृत्यों और पोशाकों से समां बांध दिया।

उत्सव के आठवें संस्करण में असम, अरुणाचल प्रदेश, मिजोरम मेघालय,त्रिपुरा, सिक्किम और नागालैंड के छात्रों ने शानदार अभिनय और कलाकारी से दर्शकों का मन मोह लिया। अरुणाचल प्रदेश के छात्रों ने पारंपरिक नृत्य कर दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। असम के छात्र और छात्राओं ने बीहू की प्रस्तुति देकर समां बांध दिया असम के कलाकारों ने जब परंपरागत पोशाक पहनकर पारंपरिक वाद्य यंत्रों की धुन पर खूबसूरत बीहू नृत्य पेश किया। मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड संगमा ने कहा कि इस उत्सव की वजह से देश के विभिन्न प्रदेशों के छात्रों को नॉर्थ ईस्ट की परंपरा और रहन सहन के बारे जानने का मौका मिल रहा है। ऐसा ही फायदा नॉर्थ ईस्ट के छात्रों को मिल रहा है। विश्वविद्यालय में छात्र एक परिवार की तरह रहते हैं।

वहीं विवि के चांसलर पीके गुप्ता ने कहा कि पूर्वोत्तर के इंद्रधनुषी रंग से बच्चों ने वहां की लोक कलाओं और संस्कृति को दर्शाया। नॉर्थ ईस्ट पहाड़, हरियाली और परंपराओं के लिए जाना जाता है। यहां के बच्चे न केवल देश में बल्कि वैश्विक स्तर पर अपनी परंपरा के बल पर लोगों का दिल जीतते आए हैं। पढ़ाई के अलावा ऐसे कार्यक्रमों से छात्रों का सर्वांगीण विकास होता है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।