Brother-in-Law Arrested for Poisoning Sibling s Alcohol in Murder Plot बहनोई की हत्या का आरोपी डेढ़ वर्ष बाद गिरफ्तार , Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsBrother-in-Law Arrested for Poisoning Sibling s Alcohol in Murder Plot

बहनोई की हत्या का आरोपी डेढ़ वर्ष बाद गिरफ्तार

दादरी में जारचा पुलिस ने शराब में जहर देकर बहनोई की हत्या करने वाले साले को डेढ़ साल बाद गिरफ्तार किया। महिला के पति शमशाद का शराब पीने का आदी होना और उसकी पत्नी से मारपीट करना हत्या की वजह बना। महिला...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाThu, 1 May 2025 09:25 PM
share Share
Follow Us on
बहनोई की हत्या का आरोपी डेढ़ वर्ष बाद गिरफ्तार

दादरी, संवाददाता। जारचा पुलिस ने शराब में जहर देकर बहनोई की हत्या करने के आरोपी साले को करीब डेढ़ साल बाद गिरफ्तार किया। उसका जीजा आए दिन पत्नी से शराब के नशे में मारपीट करता था। इससे प्रताड़ित होकर महिला ने भाई के साथ मिलकर पति की हत्या की साजिश रची थी। गाजियाबाद के रजापुर का रहने वाले शमशाद शराब पीने का आदी था। शमशाद की शादी मेरठ निवासी महिला से हुई थी। शादी के बाद महिला ने बेटे अमान को जन्म दिया। मगर आए दिन शमशाद महिला से मारपीट करता, जिसके चलते महिला उसे छोड़कर मेरठ चली गई। इसके बाद शमशाद ने जारचा थाना क्षेत्र के गांव मुठयानी की रहने वाली इमराना से शादी कर ली।

शादी के बाद शमशाद शराब पीकर इमराना के साथ मारपीट करता। इमराना ने अपने भाई ईनाम को दुखी होकर आए दिन प्रताड़ित होने की बात बताई। इसके बाद दोनों ने शमशाद की हत्या करने की साजिश रची। इसके तहत ईनाम ने शमशाद के साथ शराब पी। शराब पीने के दौरान ईनाम ने उसके गिलास में जहर मिला दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। शुरुआती जांच में पुलिस प्रकरण को शराब के नशे में मृत्यु हो जाना मानती रही। मगर गहनता से जांच करने पर प्रकरण हत्या का सामने आया। पुलिस ने इस मामले के आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।