Hindi NewsNcr NewsNoida NewsGreater Noida Police Arrest Two Women Drug Traffickers with 1 25 kg Ganja
गांजा के साथ दो महिला तस्कर गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा की सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया है, जिनके पास से 1 किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। गिरफ्तार महिलाओं की पहचान पूनम और मीना के रूप में हुई है। दोनों महिलाएं...
Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाSun, 20 April 2025 08:02 PM

ग्रेटर नोएडा। सूरजपुर कोतवाली पुलिस ने गांजे के साथ दो महिला तस्करों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से एक किलो 250 ग्राम गांजा बरामद हुआ। महिलाओं की पहचान नट की मड़ैया गांव की पूनम और मीना के रूप में हुई। सूरजपुर कोतवाली प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि दोनों महिला लंबे समय से इस तस्करी में संलिप्त थीं। पुलिस ने दोनों महिलाओं को विप्रो गोलचक्कर से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण जाने वाली सर्विस रोड की तरफ से गिरफ्तार किया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।