Noida Police Arrests Two Drug Traffickers Selling Ganja to Factory Workers मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, Noida Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsNoida NewsNoida Police Arrests Two Drug Traffickers Selling Ganja to Factory Workers

मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नोएडा पुलिस ने दिल्ली से गांजा लाकर शहर की फैक्टरियों में श्रमिकों को बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी मोनिस खान के पास 1 किलो 250 ग्राम गांजा मिला, जबकि दूसरे आरोपी जितेंद्र उर्फ...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 2 May 2025 05:22 PM
share Share
Follow Us on
मादक पदार्थ के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। पुलिस ने दिल्ली से गांजा लाकर शहर की फैक्टरियों में काम करने वाले श्रमिकों को बेचने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया। सेक्टर-63 थाने की पुलिस शुक्रवार को छिजारसी अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी, तभी उधर से एक संदिग्ध गुजरा। पुलिस ने उसको रुकने का इशारा किया तो वह भागने लगा। पुलिस ने उसे दबोच लिया। आरोपी के पास से एक किलो 250 ग्राम गांजा मिला। उसकी पहचान संभल के हयातनगर गांव निवासी मोनिस खान के रूप में हुई। वर्तमान में वह चोटपुर कॉलोनी में रह रहा था। सेक्टर-113 थाने की पुलिस ने शुक्रवार को सेक्टर-71 अंडरपास के समीप से गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया।

उसकी पहचान सर्फाबाद गांव निवासी जितेंद्र उर्फ मच्छर के रूप में हुई। उसके पास से दो किलो सौ ग्राम गांजा बरामद किया गया। जितेंद्र के खिलाफ अलग-अलग थानों में विभिन्न धाराओं में तीन केस दर्ज हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।