Palam chunav Result 2025: आप ने गंवाई पालम सीट, BJP के कुलदीप सोलंकी जीते
- Palam Chunav Result: दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक पालम विधानसभा सीट पर बीजेपी के कुलदीप सोलंकी ने बड़ी जीत दर्ज की है। कुलदीप सोलंकी ने आम आदमी पार्टी के जोगिंदर सोलंकी को 8952 वोटो से हरा दिया है।

Palam Chunav Result: दिल्ली विधानसभा चुनाव के परिणाम सामने आ गए हैं। इस बीच दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में से एक पालम विधानसभा सीट पर बीजेपी के कुलदीप सोलंकी ने बड़ी जीत दर्ज की है। कुलदीप सोलंकी ने आम आदमी पार्टी के जोगिंदर सोलंकी को 8952 वोटो से हरा दिया है। जहां कुलदीप सोलंकी को 82046 वोट पड़े, वहीं जोगिंदर सोलंकी को 73094 वोट मिलें। कांग्रेस के मांगे राम महज 4697 वोटो पर सिमट गए। इस बार चुनावों में आम आदमी पार्टी ने मौजूदा विधायक भावना गौड़ का टिकट काट कर जोगिंदर सोलंकी को मैदान में उतारा था। वहीं भाजपा ने कुलदीप सोलंकी और कांग्रेस ने मांगे राम को टिकट थमाया था।
बता दें कि दो बार से पालम की विधायक रहीं भावना गौड़ ने टिकट कटने पर नाराजगी जाहिर करते हुए चुनाव से ठीक पहले आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया था। पालम विधानसभा सीट दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिले में आता है। इस सीट के अंतर्गत विजय एनक्लेव, विनोद पुरी, कैलाशपुरी, द्वारका पुरी, मधु विहार जैसे इलाके आते हैं। इतिहास की बात करें तो इस सीट पर जनता ने सभी पार्टियों को मौका दिया है।
2013 में पालम विधानसभा सीट पर मुकाबला काफी दिलचस्प रहा था। 2013 में पालम सीट पर भाजपा के धरम देव सोलंकी ने आप की भावना गौड़ को 8372 वोट से हरा दिया था। हालांकि 2015 में दिल्ली में दोबारा चुनाव करवाने पड़े। इस बार नतीजे पलट गए। भावना गौड़ ने भाजपा के धर्म देव सोलंकी को बड़े मार्जिन से हरा दिया। 2020 के विधानसभा चुनाव में पालम सीट पर आम आदमी पार्टी की भावना गौड़ ने एक बार फिर जीत दर्ज करते हुए बीजेपी के विजय पंडित को मात दी थी।