Clash broke out between locals and security forces in Mayapuri after MCD officials start Sealing Drive दिल्ली : मायापुरी में सीलिंग के दौरान लोगों और सुरक्षा बलों में हुई झड़प, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर NewsClash broke out between locals and security forces in Mayapuri after MCD officials start Sealing Drive

दिल्ली : मायापुरी में सीलिंग के दौरान लोगों और सुरक्षा बलों में हुई झड़प

राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार को सीलिंग के लिए पहुंचे नगर निगम के दस्ते को रोकने पर स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान लोगों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबल के...

नई दिल्ली | लाइव हिन्दुस्तान टीम Sat, 13 April 2019 08:02 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली : मायापुरी में सीलिंग के दौरान लोगों और सुरक्षा बलों में हुई झड़प

राजधानी दिल्ली के मायापुरी इलाके में शनिवार को सीलिंग के लिए पहुंचे नगर निगम के दस्ते को रोकने पर स्थानीय लोगों और सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई। इस दौरान लोगों को खदेड़ने के लिए सुरक्षाबल के जवानों ने पथराव के साथ ही उन्हें बंदूक की बट से भी पीटा।

न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, एमसीडी के अधिकारियों ने नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) के लगभग 850 कारखानों को सील करने के आदेश के बाद मायापुरी क्षेत्र की कुछ फैक्ट्रियों को सील करना शुरू कर दिया, जिसे लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और उनकी सुरक्षा बलों के बीच झड़प हो गई।

— ANI (@ANI) April 13, 2019

इस झड़प में कई लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आ रही है, लेकिन फिलहाल इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। केजरीवाल ने कहा, ''अगर दिल्ली पूर्ण राज्य होती तो हम 24 घंटे में सीलिंग रुकवा देते। 5 साल में केंद्र की भाजपा सरकार ने दिल्ली व्यापारियों पर खूब ज़ुल्म ढहाए हैं।''

उन्होंने कहा, ''मेरी दिल्ली के व्यापारियों से अपील है- वोट डालने जाओ तो एक-एक लाठी का बदला लेना। इस बार झाड़ू को वोट देना ताकि भविष्य में सीलिंग ना हो सके।''

— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) April 13, 2019

''अपने ही व्यापारियों को इस तरह पीटना बेहद शर्मनाक है, व्यापारियों ने हमेशा धन और वोट से भाजपा का साथ दिया। बदले में भाजपा ने उनकी दुकानें सील की और उनको लाठियों से पीटा। चुनाव में भी व्यापारियों पर इतना बर्बर लाठी चार्ज? भाजपा साफ कह रही है- नहीं चाहिए भाजपा को व्यापारियों का साथ''