delhi crime news 38342 cases of domestic violence against women reported in delhi दिल्ली में महिलाओं पर घरेलू हिंसा की एक वर्ष में रिपोर्ट हुए 38,342 मामले, इन इलाकों में सबसे ज्यादा केस, Ncr Hindi News - Hindustan
Hindi Newsएनसीआर Newsdelhi crime news 38342 cases of domestic violence against women reported in delhi

दिल्ली में महिलाओं पर घरेलू हिंसा की एक वर्ष में रिपोर्ट हुए 38,342 मामले, इन इलाकों में सबसे ज्यादा केस

Delhi Crime News: दिल्ली में एक साल में महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा के सबसे अधिक मामले दर्ज हुए हैं। बीते एक साल में महिलाओं के प्रति 38,342 मामले दर्ज हुए हैं। जानें किन इलाकों में सबसे ज्यादा केस..

Krishna Bihari Singh राहुल मानव, नई दिल्लीSat, 12 Aug 2023 07:24 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में महिलाओं पर घरेलू हिंसा की एक वर्ष में रिपोर्ट हुए 38,342 मामले, इन इलाकों में सबसे ज्यादा केस

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एक साल में महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा के सबसे ज्यादा मामले रिपोर्ट हुए हैं। पिछले एक साल में महिलाओं के प्रति घरेलू हिंसा के 38,342 मामले दर्ज हुए हैं। दिल्ली महिला आयोग ने अपनी 181 हेल्पलाइन नंबर की स्टेटस रिपोर्ट को जारी करते हुए तमाम तरह के अपराधों से जुड़े मामले के रिपोर्ट होने का दावा किया है। आयोग की रिपोर्ट के अनुसार, राजधानी में घरेलू हिंसा के बाद सबसे ज्यादा पड़ोसियों के साथ झगड़े, दुष्कर्म, यौन उत्पीड़न, बच्चों और नाबालिगों के साथ अपराध एवं दुष्कर्म - पॉक्सो के मामले, अपहरण, गुमशुदगी की शिकायतें बीते एक वर्ष में सबसे ज्यादा रिपोर्ट हुए हैं। दिल्ली महिला आयोग ने शनिवार को अपनी हेल्पलाइन नंबर 181 पर बीते एक वर्ष पर आई शिकायतों एवं मामलों के संबंध में वार्षिक स्टेटस रिपोर्ट जारी की है। इस रिपोर्ट के तहत एक वर्ष में दिल्ली में कुल 92,004 मामले सामने आए हैं। इनमें से 11 हजार से अधिक मामले अन्य राज्यों से प्राप्त हुए हैं। 

आयोग की हेल्पलाइन नंबर 181 पर दर्ज 92 हजार मामलों में से 8 तरह के मामले रिपोर्ट हुए हैं।
1. घरेलू हिंसा - 38,342 
2. पड़ोसियों के साथ झगड़े - 9,516 
3. दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न - 5,895 
4. पॉक्सो - 3,647 
5. अपहरण - 4,229
6. साइबर अपराध - 3,558
7. वरिष्ठ नागरिकों की ओर से की गई शिकायतें - 3,144
8. गुमशुदा शिकायतें - 1,552 

ये हैं दिल्ली की शीर्ष छह जगहें जहां से एक वर्ष में सबसे ज्यादा- कुल मामले हुए रिपोर्ट
1. नरेला - 2,976
2. भलस्वा डेरी - 1,651
3. बुराड़ी - 1,521
4. कल्याणपुरी - 1,371
5. जहांगपुरी - 1,221
6. गोविंदपुरी - 1,203

ये हैं दिल्ली की शीर्ष जगहें जहां से एक वर्ष में सबसे ज्यादा घरेलू हिंसा के मामले हुए रिपोर्ट
1. कल्याणपुरी - 769
2. बुराड़ी - 709
3. भलस्वा डेरी - 673
4. रनहोला - 685
5. गोविंदपुरी - 587
6. नरेला - 590

ये हैं दिल्ली की शीर्ष जगहें जहां सबसे ज्यादा दुष्कर्म और यौन उत्पीड़न के मामले हुए रिपोर्ट
1. बुराड़ी - 175
2. नरेला - 167
3. गोविंदपुरी - 105
4. उत्तमनगर - 89
5. सुल्तानपुरी - 86
6. न्यू उस्मानपुर - 83

ये हैं दिल्ली के शीर्ष जगहें जहां से एक वर्ष में सबसे ज्यादा पॉक्सो के मामले हुए रिपोर्ट
1. नरेला - 141
2. भलस्वा डेरी - 91
3. समयपुर बादली - 77
4. प्रेमनगर - 68
5. निहाल विहार - 66
6. गोविंद पुरी - 65

ये हैं दिल्ली की शीर्ष जगहें जहां से एक वर्ष में सबसे ज्यादा गुमशुदगी के मामले हुए रिपोर्ट
1. बुराड़ी - 48
2. भलस्वा डेरी  - 46
3. कल्याणपुरी - 28
4. सीमपुरी - 22
5. जैतपुर - 22
6. भरत नगर - 22

ये हैं दिल्ली की शीर्ष जगहें जहां से एक वर्ष में सबसे ज्यादा अपहरण के मामले हुए रिपोर्ट
1. नरेला - 209
2. भलस्वा डेरी  - 106
3. बुराड़ी - 75
4. बवाना - 71
5. संगम विहार - 63
6. स्वरूप नगर - 62

ये हैं दिल्ली की शीर्ष जगहें जहां से एक वर्ष में सबसे साइबर अपराध के मामले हुए रिपोर्ट
1. उत्तम नगर - 49
2. बुराड़ी - 42
3. अशोक नगर - 37
4. बदरपुर - 32
5. रनहोला - 30
6. लक्ष्मी नगर - 30

'केंद्र और राज्य सरकार को भेजेंगे रिपोर्ट'
दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कहा कि आयोग की 181 महिला हेल्पलाइन नंबर चौबीस घंटे सातों दिन की हेल्पलाइन है। हर रोज के अधार पर हजारों कॉलों का जवाब देती है। पिछले 7 वर्षों में, हमें 40 लाख कॉल प्राप्त हुए हैं। वहीं, एक वर्ष में 181 हेल्पलाइन नंबर पर 6.3 लाख से अधिक टेलीफोन कॉल संभाला है। इन कॉल पर 92 हजार से अधिक मामले दर्ज किए गए। आयोग हमेशा 181 हेल्पलाइन के माध्यम से परेशान महिलाओं और लड़कियों की मदद करने का प्रयास करता है। हम यह रिपोर्ट केंद्र और राज्य सरकार को भेजेंगे और राजधानी में महिलाओं और लड़कियों के खिलाफ बढ़ते अपराधों पर काम करने में उनका सहयोग मांगेंगे।