कुर्ता सबसे कंफर्ट वियर रहता है। रोजाना कॉलेज, ऑफिस या घर में पहनने के लिए समर सीजन में कॉटन के कुर्ते ना केवल ब्यूटीफुल दिखते हैं बल्कि एलिगेंट लुक देते हैं। तो अपने बेस्ट एलिगेंट लुक के लिए ये 7 कुर्ता और पलाजो सेट की अट्रैक्टिव डिजाइन को जरूर सेव कर लें। आसानी से स्टिच हो जाने वाली ये कुर्ता और पलाजो की डिजाइन ट्रेंडी लुक देगी।
प्रिंटेड पलाजो और शर्ट स्टाइल कुर्ती डेली वियर के लिए काफी ट्रेंडी लुक है और कंफर्टेबल भी दिखेगा। इस तरह के लुक को आसानी से डेली वियर में कैरी किया जा सकता है। ( इमेज क्रेडिट-Kiran Sethi/ Pintrest)
नी लेंथ कुर्ती के साथ अफगानी सलवार प्रिटी लुक देता है। इस तरह के लुक को क्रिएट करना काफी आसान है और ये सलवार डेली वियर के लिए काफी कंफर्टेबल भी रहता है। (इमेज क्रेडिट- Farah Khan avatar/ Pintrest)
स्पेशल ओकेजन के लिए कुर्ती और पलाजो स्टिच करवाना चाहती हैं तो इस तरह शार्ट लेंथ कुर्ती के साथ शरारा डिजाइन करवा सकती हैं। स्लीवलेस या स्लीव की डिजाइन अपनी पसंद के हिसाब से तय करें। ( इमेज क्रेडिट- Pintrest)
नायरा कट कुर्ता काफी ज्यादा पिछले दिनों ट्रेंड में था। इसके साथ एंकल लेंथ पलाजो ब्यूटीफुल दिखता है। साथ ही ये पहनने में अट्रैक्टिव दिखेगा। प्लीट्स वाले कुर्ते की डिजाइन डेली वियर के लिए बेस्ट लुक देती है। (इमेज क्रेडिट- eBay UK/ Pintrest)
स्लीवलेस नी लेंथ कुर्ती के साथ बूट कट डिजाइन का पलाजो स्टिच करवाएं। फ्लोरल प्रिंट या प्लेन फैब्रिक पर इस तरह की डिजाइन के कुर्ते और पलाजो को स्टिच करवा सकती हैं। ( इमेज क्रेडिट- Jaipurethnickurta/ Pintrest)
चौड़ी मोहरी वाले पलाजो के साथ फ्रंट कट स्लिट वाले कुर्ते एलिगेंट लुक देते हैं और स्टाइलिश दिखते हैं। ( pintrest)
जीरो नेकलाइन कुर्ती के साथ शार्ट लेंथ पलाजो ट्रेंड में हैं। समर सीजन में ट्रेंडी लुक चाहिए तो इस डिजाइन के कुर्ते को आलमारी में जरूर स्टिच करवाकर रख लें। पंजाबी जूती, कोल्हापुरी चप्पल के साथ इन कुर्ते का लुक ब्यूटीफुल दिखता है। ( इमेज क्रेडिट-Siyani Clothing (India)/ Pintrest