अंक ज्योतिष से भी जातक के भविष्य, स्वभाव और व्यक्तित्व का पता लगता है। जिस तरह हर नाम के अनुसार राशि होती है, उसी तरह हर नंबर के अनुसार अंक ज्योतिष में नंबर होते हैं। अंक शास्त्र के अनुसार, अपने नंबर निकालने के लिए आप अपनी जन्म तिथि, महीने और वर्ष को इकाई अंक तक जोड़ें और तब जो संख्या आएगी, वही आपका भाग्यांक होगा। उदाहरण के तौर पर महीने के 7, 16 और 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होगा। जानें, 1-9 मूलांक वालों का 21 अप्रैल का दिन कैसा रहेगा-
आज आपकी मुलाकात अपने कुछ पुराने दोस्तों से हो सकती है। आपको अपने टास्क पर पूरा फोकस रखना चाहिए और जरूरी बदलाव भी करने चाहिए। समय पर काम को पूरा करने के लिए टीम की सदस्यों की मदद लेना फायदेमंद रहेगा।
करियर में सभी लोगों का दिल जितने या अपनी पहचान बनाने के लिए आपको नई स्टाइल या स्किल अपनानी होगी। आज के दिन सेहत पर खास ध्यान देने की जरूरत है। लव लाइफ में पार्टनर के साथ टकराव से बचें।
आज पैसों को सही तरीके से मैनेज करने से आप अच्छी सिचुएशन में रहेंगे। अपनी सेहत का भी ख्याल रखें। करियर के मामले में कुछ उथल-पुथल के बाद आप वापस से अच्छी सिचुएशन में आ जाएंगे।
आज का दिन ट्रैवल करने के लिए बेहद बेहतरीन रहने वाला है। आपका भाग्य साथ देगा। किसी फंक्शन की तैयारी की जिम्मेदारी आपको दी जा सकती है। परिवार के किसी सदस्य की सफलता से आप काफी गर्व महसूस कर सकते हैं।
आज स्टूडेंट्स को कंपटीशन पर ध्यान देने की जरूरत है। वेकेशन के लिए भी समय अच्छा रहेगा। जिस व्यक्ति पर आपको क्रश है, उससे आपको कोई पॉजिटिव रिस्पांस मिल सकता है। काम का अधिक प्रेशर न लें।
आज सामाजिक तौर पर आप खुश रहने वाले हैं। आज का दिन आप अपने दोस्तों के साथ यादें ताजा करते हुए बिता सकते हैं। कुछ लोगों को करियर के मामले में जरूरी टास्क मिल सकते हैं। सेहत का ख्याल रखना जरूरी है।
कुछ लोगों के लिए ट्रैवल करने का प्लान भी बन सकता है। आज के दिन कुछ जातक संपत्ति भी खरीद सकते हैं। चाहे बात पर्सनल लाइफ की हो या प्रोफेशनल लाइफ की, बदलावों को अपनाने के लिए तैयार हो जाएं।
आज के दिन आपको कोई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट या जिम्मेदारी मिल सकती है। करियर के मामले में कुछ लोग अपनी पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। स्टूडेंट्स के लिए भी दिन शुभ माना जा रहा है। प्रेम जीवन में भी रोमांस बना रहेगा।
आज का दिन कुछ भी नया शुरू करने के लिए काफी शुभ साबित हो सकता है। काम के मामले में आप काफी प्रोडक्टिव फील करेंगे। हाथ आयी किसी भी डील को जाने न दें। किसी सोशल इवेंट की जिम्मेदारी आपको मिल सकती है। डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।