Aishwarya Rai Bachchan Super Hit Films That Have Won Filmfare Awards ऐश्वर्या राय बच्चन की इन हिट फिल्मों ने जीते फिल्मफेयर, एक को मिले 6 अवार्ड, चेक करें लिस्ट
Hindi Newsफोटोमनोरंजनऐश्वर्या राय बच्चन की इन हिट फिल्मों ने जीते फिल्मफेयर, एक को मिले 6 अवार्ड, चेक करें लिस्ट

ऐश्वर्या राय बच्चन की इन हिट फिल्मों ने जीते फिल्मफेयर, एक को मिले 6 अवार्ड, चेक करें लिस्ट

  • ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बेहतरीन हिरोइनों में से एक हैं। आज हम आपको ऐश्वर्या राय की उन फिल्मों के नाम बता रहे हैं जिन्होंने फिल्मफेयर अवार्ड्स अपने नाम किए। 

Harshita PandeyWed, 5 March 2025 02:25 PM
1/9

ऐश्वर्या राय की फिल्में

ऐश्वर्या राय बच्चन ने साल 1997 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने तब से अबतक अपने करियर में तमाम शानदार फिल्में की हैं। आज हम आपको ऐश्वर्या राय की उन फिल्मों के नाम बता रहे हैं जिन फिल्मों ने फिल्मफेयर अवार्ड जीता।

2/9

हम दिल दे चुके सनम

साल 1999 में रिलीज हुई हम दिल दे चुके सनम के लिए ऐश्वर्या राय बच्चन ने बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवार्ड जीता था। इसी के साथ बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी हम दिल दे चुके सनम ने जीता था। फिल्म के लिए बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड संजय लीला भंसाली को मिला था। वहीं, फिल्म को बेस्ट प्लेबैक सिंगर (मेल) का अवार्ड भी मिला था। ये अवार्ड उदित नारायण को मिला था।

3/9

ऐश्वर्या राय बच्चन और सलमान खान

हम दिल दे चुके सनम की बात करें तो ये फिल्म रोमांटिक फैमिली ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में ऐश्वर्या राय बच्चन के साथ सलमान खान नजर आए थे।

4/9

ताल

साल 1999 में फिल्म ताल रिलीज हुई थी। फिल्मफेयर की साइट के मुताबिक इस फिल्म को कुल छह अवार्ड मिले थे। फिल्म को बेस्ट प्लेबैक सिंगर फीमेल (अलका यागनिक), बेस्ट गीतकार (आनंद बक्शी), बेस्ट म्यूजिक डायरेक्टर (एआर रहमान) का अवार्ड मिला था। अनिल कपूर को बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का अवार्ड मिला था।

5/9

अनिल कपूर, ऐश्वर्या राय और अक्षय खन्ना 

ताल बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में अनिल कपूर और ऐश्वर्या राय के अलावा अक्षय खन्ना भी नजर आए थे।

6/9

देवदास

साल 2022 में रिलीज हुई देवदास के लिए ऐश्वर्या राय ने दूसरी बार बेस्ट एक्ट्रेस का अवार्ड जीता था। इस फिल्म को बेस्ट फिल्म का अवार्ड भी मिला था। शाहरुख खान को बेस्ट एक्टर का अवार्ड मिला था। माधुरी दीक्षित को बेस्ट एक्ट्रेस इन सपोर्टिंग रोल का अवार्ड मिला था। वहीं, संजय लीला भंसाली को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड मिला था।

7/9

ऐश्वर्या राय

देवदास बॉक्स ऑफिस पर बड़ी हिट साबित हुई थी। फिल्म में जैकी श्रॉफ भी सपोर्टिंग रोल में नजर आए थे।

8/9

जोधा अकबर

ऐश्वर्या राय और ऋतिक रोशन की जोधा अकबर साल 2008 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने कुल 5 अवार्ड अपने नाम किए थे।

9/9

ऋतिक रोशन

आशुतोष गोवारिकर को बेस्ट डायरेक्टर का अवार्ड, बेस्ट फिल्म का अवार्ड, ऋतिक रोशन को बेस्ट एक्टर का अवार्ड, एआर रहमान को बेस्ट बैकग्राउंड स्कोर का अवार्ड और जावेद अख्तर को बेस्ट गीतकार का अवार्ड मिला था।