Anil Kapoor Career Top 10 Flop Movies These Film With Sridevi Were Disaster अनिल कपूर के करियर की टॉप 10 फ्लॉप फिल्में, श्रीदेवी के साथ ये मूवीज तो पिट गई थीं
Hindi Newsफोटोमनोरंजनअनिल कपूर के करियर की टॉप 10 फ्लॉप फिल्में, श्रीदेवी के साथ ये मूवीज तो पिट गई थीं

अनिल कपूर के करियर की टॉप 10 फ्लॉप फिल्में, श्रीदेवी के साथ ये मूवीज तो पिट गई थीं

अनिल कपूर ने अपने करियर में कई बेहतरीन फिल्मों में काम किया है। करियर में अनिल ने भाभी श्रीदेवी के साथ कई फिल्मों में काम किया है जिनमें से कुछ हिट को तुछ फ्लॉप भी हुई हैं।

Sushmeeta SemwalSun, 20 April 2025 01:44 PM
1/11

अनिल कपूर की फिल्में

अनिल कपूर ने अपने करियर में फिल्म हमारे-तुम्हारे से करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया है, लेकिन कुछ फिल्में उनकी ऐसी भी है जो फ्लॉप रही हैं। बताते हैं आपको टॉप 10 फ्लॉप फिल्मों के बारे में।

2/11

पागलपंती

पागलपंती में अनिल कपूर के साथ जॉन अब्राहम, उर्वशी रौतेला, पुलकित सम्राट लीड रोल में थे, लेकिन फिल्म बुरी तरह पिट गई थी।

3/11

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म में अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम और एक्टर राजकुमार राव थे, लेकिन फिल्म फ्लॉप थी।

4/11

फन्ने खां

ऐश्वर्या राय बच्चन और अनिल कपूर की फिल्म फन्ने खां भी पिट गई थी बॉक्स ऑफिस पर।

5/11

सलाम ए इश्क

सलमान खान, गोविंदा, विद्या बालन, प्रियंका चोपड़ा और जूही चावला के साथ अनिल कपूर की फिल्म सलाम ए इश्क थी। यह फिल्म डिजास्टर थी।

6/11

चॉकलेट

अनिल कपूर की फिल्म चॉकलेट जिसमें इमरान हाशमी और इरफान थे, यह भी फ्लॉप थी।

7/11

रिश्ते

शिल्पा शेट्टी, करिश्मा कपूर के साथ अनिल कपूर की फिल्म रिश्ते भी फ्लॉप थी।

8/11

ओम जय जगदीश

ओम जय जगदीश फिल्म में अनिल कपूर, फरदीन खान, अभिषेक बच्चन, उर्मिला मातोंडकर लीड रोल में थे। यह फिल्म बुरी तरह पिट गई थी।

9/11

लम्हे

लम्हे फिल्म में अनिल के साथ श्रीदेवी लीड रोल में थीं और यह मूवी फ्लॉप थी।

10/11

रूप की रानी, चोरों का राजा

रूप की रानी, चोरो का राजा फिल्म में भी श्रीदेवी और अनिल कपूर लीड रोल में थे। यह फिल्म भी फ्लॉप थी।

11/11

सोने पे सुहागा

श्रीदेवी, अनिल, धर्मेंद्र की फिल्म सोने पे सुहागा भी बॉक्स ऑफिस पर पिट गई थी।