madhuri dixit career 10 biggest flop films, akshay kumar, ajay devgn, anil kapoor, sunny deol माधुरी दीक्षित के करियर की 10 फ्लॉप फिल्में, अक्षय कुमार, अजय देवगन के साथ नहीं जमी जोड़ी
Hindi Newsफोटोमनोरंजनमाधुरी दीक्षित के करियर की 10 फ्लॉप फिल्में, अक्षय कुमार, अजय देवगन के साथ नहीं जमी जोड़ी

माधुरी दीक्षित के करियर की 10 फ्लॉप फिल्में, अक्षय कुमार, अजय देवगन के साथ नहीं जमी जोड़ी

  • बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के सफल फिल्मी करियर में कई बड़ी फ्लॉप फिल्में भी शामिल हैं। उनकी फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में ये 10 फिल्में शामिल हैं जो बजट तक निकालने में फेल रही। इनमें से कई फिल्मों में एक्ट्रेस अपनी परफॉरमेंस से भी इम्प्रेस नहीं कर पाई।

Usha ShrivasWed, 9 April 2025 12:02 PM
1/11

माधुरी दीक्षित की फ्लॉप फिल्में

माधुरी दीक्षित ने अपने करियर की शुरुआत लगातार हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्मों से की। लेकिन एक ऐसा भी दौरा आया जब वो एक हिट फिल्म केइंतजार में दिखी।इन फ्लॉप फिल्मों ने उनके करियर पर बुरा असर छोड़ा।

2/11

प्रेम ग्रंथ

माधुरी दीक्षित और ऋषि कपूर की फिल्म प्रेम ग्रंथ में जाति प्रथा को दिखाया गया था कि कैसे एक पुजारी के बेटे को छोटी जाती की लड़की से प्यार हो जाता है। फिल्म फ्लॉप रही थी।

3/11

मोहब्बत

माधुरी दीक्षित, संजय कपूर और अक्षय खन्ना स्टारर ये फिल्म एक लव ट्रायंगल पर बेस्ड थी। फिल्म में दोनों हीरो को माधुरी से प्यार होता है लेकिन एक ही डेथ हो जाती है। ऑडियंस को फिल्म पसंद नहीं आई और ये फ्लॉप रही।

4/11

महानता

संजय दत्त, माधुरी दीक्षित और जीतेंद्र स्टारर फिल्म महानता को ऑडियंस ने पसंद नहीं किया था। ये फिल्म संजय दत्त की गिरफ्तारी की वजह से 6 साल बाद रिलीज हुई ही। हालांकि, फिल्म फ्लॉप रही।

5/11

आरजू

अक्षय कुमार, माधुरी दीक्षित और सैफ अली खान की ये फिल्म शानदार थी। सभी एक्टर्स में अच्छी परफॉरमेंस दी। कहानी और म्यूजिक में भी दम था। लेकिन उसके बावजूद बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई।

6/11

पुकार

माधुरी दीक्षित और अनिल कपूर की जोड़ी ने अधिकतर हिट फिल्में दी हैं। लेकिन फिल्म पुकार में वो कोई खास कमाल नहीं दिखा पाए और ये फिल्म बुरी तरह से फ्लॉप हुई।

7/11

ये रास्ते हैं प्यार के

अजय देवगन और प्रीति जिंटा स्टारर इस फिल्म में माधुरी ने अहम किरदार निभाया था। अजय डबल रोल में थे। सनी देओल ने भी कैमियो किया था। लेकिन ये फिल्म ऑडियंस को इम्प्रेस नहीं कर पाई और फ्लॉप हो गई।

8/11

लज्जा

मनीषा कोइराला फिल्म लज्जा की लीड हीरोइन थीं। लेकिन जितने भी स्क्रीन स्पेस में माधुरी नजर आई थीं उन्होंने कमाल कर दिया था। हालांकि, अच्छी परफॉरमेंस के बाद भी ये फिल्म बुरी तरह फ्लॉप रही।

9/11

आजा नचले

माधुरी दीक्षित ने शादी और बच्चों के बाद भारत से दूरी बना ली थी। वो फिल्मों से गायब थीं। लेकिन फिर एक्ट्रेस ने ऑडियंस की डिमांड पर आजा नचले से अपना कमबैक किया। लेकिन उनकी ये फिल्म ऑडियंस को पसंद नहीं आई और फ्लॉप हो गई।

10/11

डेढ़ इश्किया

विद्या बालन की फिल्म इश्किया के सीक्वल में माधुरी दीक्षित ने लीड रोल निभाया था। फिल्म के गाने पसंद भी किए गए। लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पाई और फ्लॉप हो गई।

11/11

गुलाब गैंग

माधुरी दीक्षित और जूही चावला स्टारर फिल्म गुलाब गैंग से उम्मीदें बहोत थी। लेकिन महिलाओं पर आधारित इस असल कहानी को ऑडियंस ने प्यार नहीं दिया और ये फिल्म फ्लॉप हो गई।