रवीना टंडन ने फिल्म पत्थर के फूल से बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। हालांकि कुछ फिल्में उनकी चली भी नहीं हैं तो बताते हैं उनकी टॉप 10 फ्लॉप फिल्मों के बारे में।
रवीना की फिल्म इंसानियत जो साल 1994 में रिलीज हुई थी, यह भी फ्लॉप थी। इस फिल्म में रवीना के साथ अमिताभ बच्चन और सनी देओल भी थे।
1994 में ही रिलीज हुई फिल्म इम्तिहां में रवीना के साथ सनी देओल और सैफ अली खान लीड रोल में थे। लेकिन यह फिल्म फ्लॉप थी।
इसके बाद आती है फिल्म अंदाज अपना अपना जिसमें रवीना के साथ करिश्मा कपूर, सलमान खान और आमिर खान भी थे। लेकिन यह फिल्म भी फ्लॉप थी।
1995 में रिलीज हुई फिल्म तकदीरवाला भी फ्लॉप थी जिसमें रवीना के साथ दग्गुबती वेंकटेश लीड रोल में थे।
वहीं साजन की बाहों जिसमें रवीना के साथ ऋषि कपूर और तब्बू लीड रोल में थे। यह फिल्म भी फ्लॉप थी।
1995 में रिलीज हुई फिल्म जमाना दीवाना जिसमें रवीना के साथ शाहरुख खान, शत्रुघ्न सिन्हा, जितेंद्र, अनुपम खेर भी थी जो फ्लॉप थी।
रवीना टंडन और सुनील शेट्टी की फिल्म विनाशक भी फ्लॉप थी जो साल 1998 में रिलीज हुई थी।
1998 में रिलीज हुई फिल्म कीमत जिसमें रवीना के साथ अक्षय कुमार, सैफ अली खान और सोनाली बेंद्रे भी थे, यह फ्लॉप थी।
1998 में रिलीज हुई सलाखें जिसमें रवीना के साथ सनी देओल भी थे, यह फ्लॉप हुई थी।
साल 2000 में रिलीज हुई फिल्म बुलंदी जिसमें रवीना के साथ रेखा और अनिल कपूर लीड रोल में थे। यह को बुरी तरह बिट गई थी।