ऋषि कपूर ने अपने करियर में बहुत सी बेहतरीन फिल्में की हैं। हालांकि, उनकी कुछ फिल्में ऐसी हैं जो ठंडे बस्ते में चली गईं। आइए जानते हैं ऋषि कपूर की उन फिल्मों के बारे में जो कभी रिलीज नहीं हुईं।
ऋषि कपूर के साथ माधुरी दीक्षित और अजय देवगन की फिल्म वचन रिलीज होनी थी। हालांकि, ऋषि कपूर की ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई।
ओटीटी प्ले के मुताबिक, ऋषि कपूर और श्रीदेवी की फिल्म गरजना बननी थी। हालांकि, ये फिल्म भी कभी रिलीज नहीं हो पाई। रिपोर्ट्स की मानें तो इस फिल्म का शूट भी पूरा हो चुका था।
साल 1995 में फ्रांसिस जेवियर ने ऋषि कपूर और जूही चावला की फिल्म जादू का ऐलान किया था। हालांकि, ये फिल्म भी ठंडे बस्ते में चली गई थी।
राजू सुब्रमण्यम ने ऋषि कपूर, दिव्या भारती और अनु अग्रवाल के साथ फिल्म कन्यादान का ऐलान किया था। हालांकि, दिव्या भारती के निधन के बाद फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई।
सौतेले में ऋषि कपूर और सलमान खान साथ नजर आने वाले थे। ये फिल्म टॉम क्रूज की फिल्म रेन मेन पर आधारित थी। हालांकि, ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो पाई।
ऋषि कपूर टीनू आनंद की एक फिल्म में रणधीर कपूर, ओम पुरी और अमजद खान के साथ नजर आने वाले थे। इस फिल्म का नाम तय नहीं था। हालांकि, ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हुई।
ऋषि कपूर, प्रवीन बाबी और देवानंद की फिल्म अब मेरी बारी का कुछ दिनों तक शूट चला था। लेकिन फिल्म कभी भी रिलीज नहीं हो पाई।