सुनील शेट्टी ने 1992 में फिल्म बलवान से करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने कई हिट फिल्में भी दी हैं। हालांकि कुछ फिल्में फ्लॉप थीं तो बताते हैं उनके करियर की 10 फ्लॉप फिल्मों के बारे में।
सुनील की फिल्म विश्वासघात भी फ्लॉप थी और इस फिल्म ने 2 करोड़ तक की कमाई की थी।
1996 में रिलीज हुई फिल्म एक था राजा भी फ्लॉप थी। इस फिल्म ने 2 करोड़ की कमाई की थी।
1995 में रिलीज हुई फिल्म गद्दार भी फ्लॉप थी। इस फिल्म ने 2.6 करोड़ कमाए थे।
सुनील शेट्टी की फिल्म हम हैं बेमिसाल जो 1994 में रिलीज हुई थी वो भी फ्लॉप थी। इस फिल्म ने 3 करोड़ की कमाई की थी।
वहीं सुनील की फिल्म शास्त्र ने 4.8 करोड़ की कमाई की थी और फिल्म फ्लॉप थी।
1997 में रिलीज हुई फिल्म पृथ्वी भी फ्लॉप थी और इस फिल्म ने 4.3 करोड़ की कमाई की थी।
इसके बाद आती है फिल्म रक्षक जिसने भारत में 6 करोड़ तक की कमाई की थी। यह फिल्म भी हालांकि फ्लॉप थी।
सुनील शेट्टी की फिल्म सपूत भी फ्लॉप थी। इस फिल्म ने 6.60 करोड़ की कमाई की थी।
सुनील शेट्टी की फिल्म विनाशक भी फ्लॉप थी जिसने 6 करोड़ तक की कमाई की थी।
सुनील की फिल्म जानी दुश्मन जिसमें सुनील के साथ कई स्टार्स जैसे अक्षय कुमार और सनी देओल थे, लेकिन फिर भी फिल्म फ्लॉप थी।