देश से बाहर यात्रा करने के लिए व्यक्ति को पासपोर्ट की जरूरत पड़ती है। भारतीय पासपोर्ट देश के नागरिकों को अंतरराष्ट्रीय यात्रा के लिए जारी किया गया एक जरूरी दस्तावेज होता है। आप पासपोर्ट का अर्थ इस तरह भी समझ सकते हैं कि यह व्यक्ति के लिए एक तरह का उसका पहचान पत्र है, जो उसकी भारतीय नागरिकता को दर्शाता है। आमतौर पर लोगों के पासपोर्ट के कवर का रंग नीला होता है। लेकिन क्या आप जानते हैं नीले रंग के कवर वाले पासपोर्ट के अलावा भारत में मैरून, सफेद, और संतरी रंग का भी पासपोर्ट भी जारी किया जाता है। पासपोर्ट के इन सभी रंगों का अपना एक खास महत्व होता है, जो पासपोर्ट धारक की श्रेणी और उसके अधिकारों को दर्शाता है। आइए जानते हैं किस पासपोर्ट के रंग का क्या है मतलब। Pic Credit: Freepik
नीले रंग का पासपोर्ट सामान्य तौर पर भारतीय नागरिकों के लिए जारी किया जाता है। इस रंग के पासपोर्ट को 'रेगुलर पासपोर्ट' या 'पर्सनल पासपोर्ट' भी कहा जाता है। जो नागरिकों की पहचान को दर्शाता है और सबसे कॉमन पासपोर्ट है। नीले रंग के पासपोर्ट का यूज पर्यटन, व्यापार, शिक्षा, या अन्य निजी यात्राओं के लिए किया जाता है। यह 36 या 60 पेज में उपलब्ध होता है। Pic Credit: Freepik
मरून पासपोर्ट उच्च पदस्थ सरकारी अधिकारियों, राजनयिकों, और वरिष्ठ प्रशासनिक सेवा के सदस्यों को दिया जाता है। इस तरह के पासपोर्ट को 'डिप्लोमेटिक पासपोर्ट' कहते हैं। इसका उपयोग राजनयिक मिशनों, विदेशी सरकारों के साथ बातचीत, और अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक यात्राओं के लिए किया जाता है। Pic Credit: Freepik
सफेद पासपोर्ट सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए जारी किया जाता है। इसे 'ऑफिशियल पासपोर्ट' कहा जाता है। इसका उपयोग सरकारी कार्यों, जैसे आधिकारिक यात्राओं, सम्मेलनों, या विदेश में सरकारी प्रतिनिधित्व के लिए किया जाता है। Pic Credit: Freepik
नारंगी पासपोर्ट उन नागरिकों के लिए होता है जिनके पास पूर्ण शैक्षिक योग्यता नहीं है और जो "ईसीआर" (Emigration Check Required) श्रेणी में आते हैं। नारंगी रंग ईसीआर स्थिति को दर्शाता है, जिसके तहत विदेश यात्रा से पहले प्रवासन जांच जरूरी होती है। Pic Credit: Freepik
भारतीय पासपोर्ट का रंग अंतरराष्ट्रीय नियमों के अनुसार नहीं चुना जाता, बल्कि यह भारत सरकार की नीति पर आधारित होता है। Pic Credit: Freepik
पासपोर्ट बनवाने के लिए केवल आधिकारिक पासपोर्ट सेवा केंद्र या वेबसाइट (www.passportindia.gov.in) के माध्यम से आवेदन करें। अपने पासपोर्ट का दुरुपयोग होने से बचाएं, क्योंकि यह एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है। Pic Credit: Freepik